ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRयुवक की हत्या के आरोप में सगा भाई गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में ली जान

युवक की हत्या के आरोप में सगा भाई गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में ली जान

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के तिगरी गांव में शुक्रवार को हुई एक व्यक्ति की हत्या की गुत्थी 24 घंटे से भी कम समय में सुलझाते हुए नोएडा पुलिस ने इस मामले में उसके ही सगे भाई को गिरफ्तार किया...

युवक की हत्या के आरोप में सगा भाई गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में ली जान
ग्रेटर नोएडा। एजेंसी Sat, 12 Jan 2019 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के तिगरी गांव में शुक्रवार को हुई एक व्यक्ति की हत्या की गुत्थी 24 घंटे से भी कम समय में सुलझाते हुए नोएडा पुलिस ने इस मामले में उसके ही सगे भाई को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने शनिवार को बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के तिगरी गांव में रहने वाले मंगल सिंह की शुक्रवार की सुबह धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच कर रही थाना बिसरख पुलिस ने शनिवार को सुमेर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मृतक का सगा भाई है। यह हत्या जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई है।

एसएसपी ने बताया कि तिगरी गांव में ही 6 जनवरी को आकाश नामक युवक की हत्या हुई थी और इस मामले में पुलिस ने शनिवार को महेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन उसका आकाश से झगड़ा हो गया था जिसके कारण उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

वहीं, दादरी थाना क्षेत्र से चार जनवरी को हिस्ट्रीशीटर बदमाश धर्मी को अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को थाना दादरी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ धर्मी नामक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की हत्या के मामले में वांछित चल रहे पैकार सिंह को थाना दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल दो बदमाशों विवेक और ज्ञानेन्द्र को 2 दिन पूर्व पश्चिम उप्र एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें