ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRहरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल, प्रदेश के 22 में से 21 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले

हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल, प्रदेश के 22 में से 21 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई ने बुधवार को एक बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 22 जिलों में से 21 के लिए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। हरियाणा महासचिव वेदपाल द्वारा जारी...

हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल, प्रदेश के 22 में से 21 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले
रोहतक। एएनआईWed, 19 Aug 2020 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई ने बुधवार को एक बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य के 22 जिलों में से 21 के लिए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।

हरियाणा महासचिव वेदपाल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की सहमति के साथ पार्टी ने यह फेरबदल किया गया है।

आज नए जिला प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए लोगों में राजेश बटोरा (अंबाला), मोहन लाल कौशिक (सोनीपत), राकेश शर्मा (महेंद्रगढ़), बलदेव गिरोहा (फतेहाबाद), भूपेंद्र सिंह (हिसार), सत्येंद्र परमार (दादरी), राजू  मोर (जींद), विक्रम कादयान (झज्जर), अर्चना गुप्ता (पानीपत), आदित्य देवीलाल (सिरसा) शामिल हैं। 

चरण सिंह तेवतिया (पलवल), अजय शर्मा (पंचकूला), नरेंद्र पटेल (नूंह), हुकुमचंद यादव (रेवाड़ी), गोपाल शर्मा (फरीदाबाद), गार्गी कक्कड़ (गुरुग्राम), अजय बंसल (रोहतक), अशोक कुमार (कैथल), राजेश सपड़ा (यमुनानगर), शंकर धुपद (भिवानी) को भी आज नियुक्त किया गया है।

इससे पहले मंगलवार को ओपी धनखड़ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान उनके साथ हरियाणा के महासचिव (संगठन) सुरेश भट्ट भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें