ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRमहेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र भरा

महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र भरा

केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने शुक्रवार को सुबह सवा ग्यारह बजे जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना नामांकन भरा। इससे पहले डॉ. शर्मा सेक्टर-15...

महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र भरा
नोएडा, एजेंसीFri, 22 Mar 2019 01:03 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने शुक्रवार को सुबह सवा ग्यारह बजे जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना नामांकन भरा। इससे पहले डॉ. शर्मा सेक्टर-15 स्थित अपने घर से निकल कर सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचे। वहां पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फिर वहां से सीधे जिला कलेक्ट्रेट गए। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने एनडीए को दूसरी बार बहुमत मिलने का विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 5 साल में अभूतपूर्व विकास कार्य किया गया है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं तथा हर व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं प्रदूषण, ट्रैफिक, कानून-व्यवस्था को दूर करने का प्रयास करेंगे।

BJP ने गौतमबुद्धनगर सीट से डॉ. महेश शर्मा को फिर मैदान में उतारा

उत्तर प्रदेश में हुए सपा-बसपा गठबंधन के बाबत पूछे गए एक सवाल पर डॉक्टर शर्मा ने कहा ''यह गठबंधन बेमेल है। भारत में प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सीटें चाहिए, जबकि यह गठबंधन मात्र 70 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भाजपा सरकार ही बनाएगी।

मतदान का 60% आंकड़ा छूने में ग्रेटर नोएडा को लग गए 37 साल

उन्होंने कहा कि मंदिर बनने का रास्ता साफ हो रहा है और जल्द ही वहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। पिछली बार मिले मतों की तुलना में इस बार दोगुना मतों से जीतने का भरोसा जताते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इस वर्ष साढे़ पांच लाख मतदाता बढ़े हैं जो एक रिकॉर्ड है।

कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा नेता ने बेटे से नाता तोड़ा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें