ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRलोकसभा चुनाव 2019 : BJP को हराने के लिए यशवंत सिन्हा ने SP-BSP को दी ये सलाह

लोकसभा चुनाव 2019 : BJP को हराने के लिए यशवंत सिन्हा ने SP-BSP को दी ये सलाह

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का कहना है कि सपा (SP) और बसपा (BSP) को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अपने गठबंधन में कांग्रेस (Congress) को भी शामिल कर लेना चाहिए, ताकि...

लोकसभा चुनाव 2019 : BJP को हराने के लिए यशवंत सिन्हा ने SP-BSP को दी ये सलाह
नई दिल्ली | एजेंसीSun, 03 Feb 2019 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का कहना है कि सपा (SP) और बसपा (BSP) को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अपने गठबंधन में कांग्रेस (Congress) को भी शामिल कर लेना चाहिए, ताकि लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Polls 2019) में भाजपा (BJP) का खेल खत्म हो जाए।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा के खिलाफ एक साझा उम्मीदवार उतारने का विचार भी अमल में लाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि अगर राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन नहीं होता है तो भाजपा को किनारे करने के लिए राज्यों में गठबंधन होंगे। पिछले साल भाजपा से इस्तीफा देकर गैर दलीय मंच 'राष्ट्र मंच' का गठन कर चुके सिन्हा ने कहा कि विपक्षी दलों को उनकी सलाह है कि उन्हें एक साथ आना चाहिए और एक मजबूत गठबंधन बनाना चाहिए। इसके अलावा दलों को राष्ट्रीय स्तर पर एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम भी चलाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवाल 'मोदी के खिलाफ कौन' की ओर जाने की कोई जरूरत नहीं है। ममता बनर्जी, मायावती, शरद पवार, एचडी देवेगौड़ा और राहुल गांधी जैसे कई नेता हैं, जिनमें प्रधानमंत्री बनने के गुण हैं।

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में प्रवेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश में मतदाताओं पर भी प्रभाव पड़ेगा और कांग्रेस को मदद मिलेगी।

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में 'आप' से गठबंधन पर शीला ने कही ये बात

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें