ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRमेट्रो स्टेशन पर जांच के दौरान महिला के पर्स से निकले 20 जिंदा कारतूस

मेट्रो स्टेशन पर जांच के दौरान महिला के पर्स से निकले 20 जिंदा कारतूस

राजधानी के आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 20  कारतूस के साथ एक महिला को हिरासत में लिया है।   पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रविवार रात सुरक्षा जांच...

मेट्रो स्टेशन पर जांच के दौरान महिला के पर्स से निकले 20 जिंदा कारतूस
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 22 Jan 2018 11:28 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी के आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 20  कारतूस के साथ एक महिला को हिरासत में लिया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल रविवार रात सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला के पर्स से 20  कारतूस मिले। इस महलिा के साथ दो पुरुष भी हैं जो उनके परिवार के सदस्य हैं।

उन्होंने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि जब्त कारतूस उसके पति का है। महिला कहना है कि उसके पति के पास लाइसेंसी पिस्तौल है और कारतूस उसी के हैं।

उन्होंने कहा कि महिला की बातों में विरोधाभास है। इस वजह से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसके पति के आने का इंतजार कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें