दिल्ली में दिवाली से पहले वाले वीकेंड में बिकी 100 करोड़ की शराब, तीन दिन में लोगों ने खरीदी 48 लाख बोतलें

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुल 30 लाख रुपए की शराब बेची गई। वहीं शनिवार को करीब 32 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई। दिवाली के एक दिन पहले यानी रविवार को रिकॉर्ड स्तर पर शराब की बिक्री हुई।

liquor

पूरे देश में इस बार दिवाली बहुत धूमधाम के साथ मनाई गई। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के चलते लोग घरों में कैद हो गए थे। ऐसे में इस साल की दिवाली खास रही। बता दें कि दिल्ली में दिवाली से पहले वाले वीकेंड (सप्ताहांत) में एक करोड़ से अधिक की शराब बेची गई। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 48 लाख शराब की बोतलें दिवाली से पहले वाले विकेंड पर बेची गईं। बता दें कि दिल्ली में दिवाली के दिन शराब की बिक्री नहीं हुई थी। इस वजह से दिवाली के पहले शराब की दुकानों पर काफी भीड़ थी। दिवाली 24 अक्टूबर (सोमवार) को मनाई गई थी। एक्साइज डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि दिवाली के पहले शुक्रवार से रविवार के बीच 100 करोड़ के अधिक की शराब की बिक्री हुई। यानी तीन दिनों में 48 लाख शराब की बोतलें बेची गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुल 30 लाख रुपए की शराब बेची गई। वहीं शनिवार को करीब 32 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई। दिवाली के एक दिन पहले यानी रविवार को रिकॉर्ड स्तर पर शराब की बिक्री हुई। कुल 42 लाख रुपए की शराब दिवाली के एक दिन पहले बेची गई।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल सरकार की शराब नीति और इसके कार्यान्वयन में कथित "घोटाले" की चल रही सीबीआई जांच के साथ दिल्ली में शराब व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। केजरीवाल ने आबकारी नीति 2021-22 को वापस ले लिया है। ऐसे में तीन दिन के भीतर 100 करोड़ का शराब बिकना इस क्षेत्र के लिए खुशी की बात है।

Devesh Mishra

लेखक के बारे में

Devesh Mishra
देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिवाली से पहले वाले वीकेंड में बिकी 100 करोड़ की शराब