ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRछठ पर्व के दिन दिल्ली में बंद हों शराब की दुकानें, कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार से उठाई ड्राई डे घोषित करने की मांग

छठ पर्व के दिन दिल्ली में बंद हों शराब की दुकानें, कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार से उठाई ड्राई डे घोषित करने की मांग

Dry day On Chhath Pooja: अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिसंबर तक कुल 6 दिन ड्राई-डे घोषित किए हैं, लेकिन इस सूची में छठ पर्व शामिल नहीं है।

छठ पर्व के दिन दिल्ली में बंद हों शराब की दुकानें, कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार से उठाई ड्राई डे घोषित करने की मांग
Swati Kumariहिंदुस्तान,नई दिल्लीTue, 03 Oct 2023 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली सरकार की ओर से छठ पर्व को ड्राई डे घोषित नहीं करने पर प्रदेश कांग्रेस ने आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली सरकार एवं उपराज्यपाल से छठ पूजा यानी 19 नवंबर को ड्राई डे घोषित करने की मांग की है। अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिसंबर तक कुल 6 दिन ड्राई-डे घोषित किए हैं, लेकिन इस सूची में छठ पर्व शामिल नहीं है। इससे दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वांचल के लोग आहत हैं।

इस मुद्दे पर भाजपा के सभी सात सांसदों एवं ‌विधायकों की चुप्पी को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्साइज विभाग से मांग की है कि इस गलती के लिए पूर्वांचल निवासियों से माफी मांगे। ये बातें उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक के दौरान कहीं। 

व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला भी बोला है। लवली ने कहा कि त्योहार के समय सिलेंडर की कीमत बढ़ने से आम लोगों के लिए परेशानी होगी। सिलेंडर की कीमत बढ़ने से त्योहारों में तैयार होने वाले खाने-पीने के सामान महंगे होंगे।

कब है छठ पूजा?
इस साल छठ का महापर्व 19 नवंबर, रविवार 2023 को मनाया जाएगा। छठ पूजा उत्सव चार दिनों तक चलता है। नवरात्रि के बाद दूसरा सबसे लंबा त्योहार होता है। लोग सूर्य देव और उनकी पत्नी छठ मैया, जिन्हें उषा के नाम से भी जाना जाता है। दोनों को प्रसाद चढ़ाते हैं। हालांकि, वैदिक ज्योतिष के अनुसार, छठी मैया या छठी माता संतानों की रक्षा करती हैं और उन्हें दीर्घायु प्रदान करती हैं। अधिकांश लोग अनुष्ठानिक छठ व्रत का पालन करते हैं, जिसमें वे प्रति दिन केवल एक पूर्ण शाकाहारी भोजन खाते हैं। हाल के वर्षों में लोक पर्व के रूप में छठ पूजा को विशेष महत्व प्राप्त हुआ है। इसलिए यह त्यौहार बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें