ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में हैवानियत की सारी हदें पार, जंगल में तीन साल की बच्ची के साथ गैंगरेप; इलाज के लिए भेजा गया हॉस्पिटल

दिल्ली में हैवानियत की सारी हदें पार, जंगल में तीन साल की बच्ची के साथ गैंगरेप; इलाज के लिए भेजा गया हॉस्पिटल

बच्ची की मां तुरंत जंगल की ओर गई। जंगल में बच्ची खून से लथपथ हालत में रोते हुई मिली। उसने वारदात के बारे में अपने पति को बताया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई।

दिल्ली में हैवानियत की सारी हदें पार, जंगल में तीन साल की बच्ची के साथ गैंगरेप; इलाज के लिए भेजा गया हॉस्पिटल
Devesh Mishraएएनआई,नई दिल्लीFri, 03 Feb 2023 10:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है। एक तीन साल की बच्ची के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तीन साल की बच्ची को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी के मुताबिक, बच्ची की मां ने बताया कि शुक्रवार को उसकी तीन वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते हुए वह लापता हो गई। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बच्ची की मां को बताया उसने बच्ची को जंगल की ओर जाते हुए देखा था। उसके पीछे दो आदमी भी जा रहे थे।

जंगल में मासूम के साथ दुष्कर्म
बच्ची की मां तुरंत जंगल की ओर गई। जंगल में बच्ची खून से लथपथ हालत में रोते हुई मिली। उसने वारदात के बारे में अपने पति को बताया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली महिला की मदद से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया। पुलिस टीम ने वहां से गुजरने वाले लोगों की सूची तैयार कर पूछताछ की तो आरोपियों की पहचान शक्तिमान और रामनिवास के रूप में हुई। दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों फतेहपुर बेरी इलाके में एक कंपनी में काम करते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दो लोगों ने गैंगरेप किया। ये फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र की घटना है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। तीन साल की मासूम बच्ची को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें