गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले में हुई हिंसा मामले में फरार चल रहे एक आरोपी लखबीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना ने मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में नए कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित की गई एक रैली में हिस्सा लिया। दिल्ली पुलिस ने लक्खा सिधाना की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार, लाल किला हिंसा में वॉन्टेड आरोपी लक्खा सिधाना बठिंडा जिले के मेहराज गांव में एक जनसभा में केन्द्र के नए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन करता नजर आया। एक वीडिया में वह मंच पर बैठा दिख रहा है। मेहराज गांव पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक स्थान है।
गैंगस्टर से एक्टिविस्ट बने लक्खा सिधाना ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर एक वीडियो में लोगों से बठिंडा जिले के मेहराज गांव में एक जनसभा में शामिल होने की अपील की थी। सिधाना के जनसभा में शामिल होने को लेकर काफी अटकलें थीं, क्योंकि वह 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा वॉन्टेड है। सिधाना एक गैंगस्टर था और उस पर पंजाब में अनेक मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। 2012 में उसने राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे हार का सामना पड़ा था।
वीडियो में सिधाना ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ झूठे केस दर्ज कर उन्हें डराने की कोशिश कर रही है। सिधाना ने इस वीडियो में उसने अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर भी हमला बोला था। सिधाना ने कहा था कि किसान आंदोलन पर अब ऐसे लोगों का कब्जा हो गया हो जोकि पंजाबी भी नहीं हैं। उसने कहा है कि किसानों का आंदोलन सात महीने पुराना है और अपने चरम पर पहुंच गया है।
पंजाब: गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा मामले के एक आरोपी लक्खा सिधाना(ब्लू स्वेटर और सफेद शर्ट में) ने भंठिडा में कृषि कानूनों के खिलाफ आयोजित एक रैली में हिस्सा लिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2021
दिल्ली पुलिस ने पंजाब के लक्खा सिधाना की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। pic.twitter.com/i4Evi4vjVQ
ये भी पढ़ें : लाल किला हिंसा मामले में कौन-कौन थे शामिल? 200 लोगों की तस्वीरें जारी
वीडियो में वह कह रहा था कि 23 फरवरी को बड़ी संख्या में लाखों की संख्या में लोग पहुंचने चाहिए। बठिंडा जिले मेहराज पिंड में आओ, उधर ही प्रदर्शन रखा गया है। आओ मेरे भाइयो बड़ी संख्या में कोशिश करें ताकि पता लगे कि हम किसान आंदोलन के साथ हैं।
ये भी पढ़ें : चढ़ूनी के बिगड़े बोल- 'दिल्ली पुलिस अगर आपको गिरफ्तार करने आए तो उसका घेराव कर बंधक बना लें'
बता दें कि, दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में पंजाब के इस गैंगस्टर लक्खा सिधाना की सरगर्मी से तलाश रही है। इस मामले में पुलिस ने सिधाना पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिल पाई है।