ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRजानें, कैसे दिल्ली में BJP की जीत और कांग्रेस की वापसी से 'आप' को झटका

जानें, कैसे दिल्ली में BJP की जीत और कांग्रेस की वापसी से 'आप' को झटका

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम से आम आदमी पार्टी (आप) को दोहरा झटका लगा है। भाजपा ने सात लोकसभा  सीटों पर जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत की है। उधर, विकल्प की राजनीति के तौर पर...

जानें, कैसे दिल्ली में BJP की जीत और कांग्रेस की वापसी से 'आप' को झटका
नई दिल्ली। मुख्य संवाददाताThu, 23 May 2019 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम से आम आदमी पार्टी (आप) को दोहरा झटका लगा है। भाजपा ने सात लोकसभा  सीटों पर जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत की है। उधर, विकल्प की राजनीति के तौर पर उभरी आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर चली गई है। लगातार चुनाव हार रही कांग्रेस ने अपने मत प्रतिशत से 'आप' की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

'आप' ने PM मोदी को दी बधाई कहा- BJP को मिले जनादेश का सम्मान करते हैं

दिल्ली के चुनावी दंगल में पहली बार 2013 के विधानसभा चुनाव में 'आप' ने ताल ठोंकी और कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। दिल्ली में मुख्य मुकाबला 'आप' और भाजपा के बीच हुआ। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनावों में 'आप' सभी सात सीटें हारी, लेकिन उसके प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। 'आप' ने कांग्रेस से लगभग दोगुना वोट हासिल किए। लोकसभा चुनावों के बाद 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में 'आप' ने 67 सीटें जीतकर दिल्ली की सत्ता हासिल की।

दिल्ली में कांग्रेस की हालत सुधरी

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली थी। चुनावों के दौरान जीत के साथ दिल्ली में दूसरे नंबर पर रहने की भी चुनौती 'आप' और कांग्रेस के सामने थी। दरअसल, दूसरे नंबर पर रहने वाले दल को ही भाजपा के खिलाफ मिलने वाले मतों का लाभ मिलेगा। बीते पांच साल से दिल्ली में 'आप' और भाजपा के बीच मुकाबला है। विधानसभा चुनावों को देखते हुए ही कांग्रेस ने दिग्गज प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। इसका लाभ भी कांग्रेस को दिखाई दिया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सभी सीटों पर तीसरे नंबर पर रही थी। इस बार कांग्रेस ने अपनी स्थिति को सुधारा है।

'आप' के सामने दोहरी चुनौती

'आप' के सामने विधानसभा चुनावों तक दिल्ली में अपनी स्थिति को मजबूत करने की चुनौती है। सात सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा मुख्य मुकाबले में होगी और 'आप' को अब भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस का भी मुकाबला करना होगा। बीते लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का वोट बैंक 'आप' की तरफ गया है। कांग्रेस के मजबूत होने से विधानसभा चुनावों में 'आप' की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

Lok Sabha Result 2019 LIVE : दिल्ली की सातों सीटों पर BJP आगे, तीन प्रत्याशियों को 2.5 लाख से अधिक की बढ़त

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें