ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR7 जून से फिर खुलेंगे दिल्ली के लिए बाजार? आज अनलॉक प्लान की घोषणा कर सकते हैं केजरीवाल

7 जून से फिर खुलेंगे दिल्ली के लिए बाजार? आज अनलॉक प्लान की घोषणा कर सकते हैं केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी में रोजाना हो रही कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में कमी के बीच अगले सप्ताह से लॉकडाउन में और ढील देने की घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल दिल्ली में सात...

7 जून से फिर खुलेंगे दिल्ली के लिए बाजार? आज अनलॉक प्लान की घोषणा कर सकते हैं केजरीवाल
नई दिल्ली। एजेंसियां Sat, 05 Jun 2021 11:39 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी में रोजाना हो रही कोविड-19 के नए मामलों की संख्या में कमी के बीच अगले सप्ताह से लॉकडाउन में और ढील देने की घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल दिल्ली में सात जून सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन घोषित है।

एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार 7 जून से बाजारों और अन्य गतिविधियों को फिर से खोलने की अनुमति दे सकती है क्योंकि COVID-19 की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। एक्टिव कोविड-19 मामलों में आई गिरावट के बाद पिछले सप्ताह, सरकार ने चरणबद्ध अनलॉक प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए दिल्ली में विनिर्माण और निर्माण गतिविधियों की अनुमति दी थी।

महामारी की दूसरी लहर में कोविड-19 मामलों में भारी उछाल को देखते हुए राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे और श्मशान घाटों पर अत्यधिक बोझ था, हालांकि अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

शुक्रवार देर रात, महाराष्ट्र ने सोमवार से अपने जिलों में पांच स्तरीय अनलॉक योजना घोषित की है, जो राज्य में कोविड पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता पर आधारित होगी।

इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में 523 नए कोविड​​​​-19 केस दर्ज किए गए और 50 मौतें हुईं।

हालांकि, यह संख्या एक दिन पहले की तुलना में थोड़ी अधिक थी। गुरुवार को राजधानी में 487 कोविड केस दर्ज किए गए थे। दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 8,060 है। दिल्ली में अब तक 24,497 मरीज कोरना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें