ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRहार के बाद केजरीवाल ने की गुजरात के लोगों की तारीफ, AAP के नेशनल पार्टी बनने पर हुए गदगद

हार के बाद केजरीवाल ने की गुजरात के लोगों की तारीफ, AAP के नेशनल पार्टी बनने पर हुए गदगद

केजरीवाल ने कहा कि आप सब को बहुत-बहुत बधाई, आपकी आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों ने AAP को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है।

हार के बाद केजरीवाल ने की गुजरात के लोगों की तारीफ, AAP के नेशनल पार्टी बनने पर हुए गदगद
Devesh Mishraलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 08 Dec 2022 05:17 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जिस जीत का दावा किया था वो पूरा नहीं हो सका। गुजरात में AAP 5 सीटों पर आगे बढ़ती नजर आ रही है लेकिन हिमाचल में खाता भी न खुल सका। कल यानी 7 दिसंबर को दिल्ली एमसीडी में AAP ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से एमसीडी की कुर्सी छीन ली। दिल्ली में पिछले 15 सालों से एमसीडी पर भाजपा का कब्जा था। गुजरात और हिमाचल में चुनाव न जीतने के बाद भी आम आदमी पार्टी के हिस्से एक बड़ी खुशी आई है। AAP अब नेशनल पार्टी बन गई है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। केजरीवाल ने कहा कि आप सब को बहुत-बहुत बधाई, आपकी आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों ने AAP को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। उन्होंने कहा कि देश में चंद पार्टियां ही हैं जो राष्ट्रीय पार्टी हैं, अब आपकी AAP भी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।

एक आश्चर्यजनक अचीवमेंट
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महज 10 साल पहले AAP बनी थी। उसकी अब दो राज्यों में सरकार है और आज वो राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। केजरीवाल ने कहा कि ये बात जब लोग सुनते हैं तो दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। ये एक आश्चर्यजनक अचीवमेंट है।

अगली बार गुजरात का किला जीत लेंगे
केजरीवाल ने कहा कि मैं गुजरात के लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं। आप ने जो प्यार दिया उसका मैं हमेशा आभारी रहूंगा। मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है। गुजरात में पहली बार में लोगों ने हम पर भरोसा जताया। हमें 13% वोट मिला है, इतने लोगों ने हम पर भरोसा किया। गुजरात में भाजपा का किला AAP ने भेदा है। अगली बार हम किला जीत भी लेंगे।

केजरीवाल ने वीडियो में हाथ जोड़कर सभी को राष्ट्रीय पार्टी बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम राजनीति में सेवा करने आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कुछ दिन आराम कर लो। चुनाव के बाद सेवा बंद नहीं होनी चाहिए। कहीं कोई दुखी हो उसकी सेवा करो। केवल वोट के लिए हमें काम नहीं करना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें