ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRIT कंपनी में काम करने वाली युवती से यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैब में गैंगरेप

IT कंपनी में काम करने वाली युवती से यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैब में गैंगरेप

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चुहड़पुर अंडरपास के पास कैब सवार बदमाशों ने गुरुग्राम से लाकर युवती से गैंगरेप किया। बदमाश युवती को दूसरी कैब में बैठा कर फरार हो गए। गैंगरेप की यह वारदात सोमवार रात की...

IT कंपनी में काम करने वाली युवती से यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैब में गैंगरेप
ग्रेटर नोएडा | वरिष्ठ संवाददाताWed, 20 Nov 2019 11:55 AM
ऐप पर पढ़ें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चुहड़पुर अंडरपास के पास कैब सवार बदमाशों ने गुरुग्राम से लाकर युवती से गैंगरेप किया। बदमाश युवती को दूसरी कैब में बैठा कर फरार हो गए। गैंगरेप की यह वारदात सोमवार रात की है। आईटी कंपनी में काम करने वाली पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार रात को मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में मेरठ की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी भांजी गुरुग्राम स्थित एक आईटी कंपनी में नौकरी करती है। वह भी वहीं पर नौकरी करती है। उसने सोमवार को गुरुग्राम से दिल्ली कश्मीरी गेट के लिए उसने एक कैब की थी। उसने कैब की ऑनलाइन बुकिंग नहीं कराई थी। उसने हाथ देकर गाड़ी रुकवाई थी। वह दिल्ली में अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। युवती ने बताया कि चालक कश्मीरी गेट जाने के बजाय उसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के रास्ते ग्रेटर नोएडा ले आया। यहां जब पीड़िता ने विरोध किया तो रास्ते में आरोपी का एक साथी और मिल गया। उसने पीड़िता को चाकू दिखाकर डराया। बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के पर चूहड़पुर अंडरपास के पास दोनों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने पीड़िता को वापस भेजने के लिए एक कैब बुक की थी। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंच गई।

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के बाद बीटा दो कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। बीटा दो कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चूहड़पुर अंडरपास के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कार सवार दो व्यक्तियों को जांच के लिए रोका गया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी है। बदमाशों की पहचान मोंटू निवासी मैनपुरी और राजीव निवासी इटावा के रूप में हुई है। दोनों बदमाश ओला कैब चालक हैं। 

पीड़िता के बयान दर्ज

मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए हैं। साथ ही आरोपियों के बारे में उससे पूछताछ भी कर ली गई है। अदालत में बयान दर्ज होने के बाद पीड़िता को परिजनों को सौंप दिया गया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें