ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRइनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला मेदांता अस्पताल में भर्ती, ये है वजह

इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला मेदांता अस्पताल में भर्ती, ये है वजह

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की तबियत बिगड़ने पर शनिवार शाम को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के...

इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला मेदांता अस्पताल में भर्ती, ये है वजह
गुरुग्राम। हिन्दुस्तान टीम Sat, 16 Feb 2019 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की तबियत बिगड़ने पर शनिवार शाम को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, इनेलो सुप्रीमो को शाम 4 बजे मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, पेसमेकर में परेशानी आने के चलते चौटाला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इसके साथ ही ओम प्रकाश चौटाला को ठंड के चलते हल्का बुखार भी बताया जा रहा है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। 

देश के भीतर और बाहर बैठे दुश्मनों को करारा जवाब देने की जरूरत : चौटाला

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें