ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRindependence day 2020 :  जानिए कितने घंटे के लिए दिल्ली नो फ्लाइंग जोन घोषित, कुछ देर ट्रेनें भी नहीं चलेंगी 

independence day 2020 :  जानिए कितने घंटे के लिए दिल्ली नो फ्लाइंग जोन घोषित, कुछ देर ट्रेनें भी नहीं चलेंगी 

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी में शनिवार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम को 4 बजे से सात बजे तक नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली हवाईअड्डा, ट्रैफिक और रेल मार्ग में कई...

independence day 2020 :  जानिए कितने घंटे के लिए दिल्ली नो फ्लाइंग जोन घोषित, कुछ देर ट्रेनें भी नहीं चलेंगी 
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 15 Aug 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी में शनिवार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम को 4 बजे से सात बजे तक नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली हवाईअड्डा, ट्रैफिक और रेल मार्ग में कई बदलाव किए गए हैं। दिल्ली हवाईअड्डे पर सात घंटे अनिर्धारित उड़ानें पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी, न विमान उतरेंगे और न ही टेकऑफ करेंगे।  

इस दौरान केवल भारतीय सेना और राज्य संचालित हेलिकॉप्टरों को उड़ान की अनुमति होगी। लाल किले के आसपास कई मार्ग बंद रहेंगे और कुछ घंटे रेल यातायात भी नहीं चलेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की लोगों को सलाह है कि रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग घर से जल्दी निकलें और निकलने से पहले रास्तों का पता कर लें।  

हवाईअड्डा में सात घंटे प्रतिबंध 
दिल्ली हवाईअड्डे पर सात घंटे तक किसी भी अनिर्धारित उड़ान की अनुमति नहीं होगी। हवाईअड्डा की संचालक कंपनी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड डायल के मुताबिक, सुबह छह बजे से दस बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक सुरक्षा कारणों से अनिर्धारित (चार्टेड) ट्रांजिट उड़ानों के टेकऑफ पर प्रतिबंध रहेगा।  पहले से निर्धारित उड़ानों पर कोई रोक नहीं होगी। डायल ने स्पष्टïकिया है कि इस दौरान भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल और वायुसेना के हेलिकॉप्टर पर कोई रोक नहीं होगी। इसके अलावा राज्य संचालित हेलिकॉप्टर या राज्यपाल, मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर पर भी प्रतिबंध नहीं होगा। 

ट्रैफिक अपडेट : 
-14 अगस्त मध्य रात्रि से शनिवार सुबह 11 बजे तक सभी भारी वाहनों, अंतरराज्जीय बसों का दिल्ली में प्रवेश बंद, डीटीसी व अन्य कई बसें सुबह कुछ घंटे गंतव्य से पहले समाप्त होंगी। 

ये रहेंगे बंद :
-सुबह चार से नौ बजे तक दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक नेताजी सुभाष मार्ग पर, जीपीओ से छत्ता रेल तक लुटियन रोड पर, आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर रिंग रोड और बाईपास पर राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड पर, नेताजी सुभाष मार्ग से निषादराज मार्ग, शांतिवन की ओर गीता कॉलोनी पुल आदि मार्गों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। 

पार्किंग
-सुबह 4 से 10 बजे तक इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, सुभाष मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन पुल, आईएसबीटी फ्लाईओवर आदि मार्गों पर केवल पार्किंग लेबल लगे वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। अन्य वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। 

वैकल्पिक मार्ग 
-अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, पंचकुईयारोड, रानी झांसी रोड, कनॉट प्लेस, मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, लाहौरी गेट, नया बाजार, पुस्ता मार्ग, जीटी रोड, युधिष्ठिर सेतु, डीएनजी, एनएच 24, एनएच 9, विकास मार्ग, शाहदरा पुल, वजीराबाद रोड, डीडीयू मार्ग आदि का प्रयोग करें। 

रेल ढाई घंटे प्रतिबंध 
सुबह 6 बजे से साढ़े आठ बजे तक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दिल्ली शाहदरा स्टेशन के बीच अस्थायी तौर पर रेल यातायात बंद रहेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 02219, 05273, 05955 को शाहदरा, साहिबाबाद पर रोककर चलाया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02557, 05484 और दो अन्य वर्कमेन स्पेशल ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें