ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRहरियाणा : बल्लभगढ़ में डॉक्टर समेत परिवार के चार सदस्यों की हत्या

हरियाणा : बल्लभगढ़ में डॉक्टर समेत परिवार के चार सदस्यों की हत्या

फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ के सेक्टर-7 में सत्य पैलेस सिनेमा के पास शनिवार शाम चार बजे एक ही परिवार के चार सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हो...

हरियाणा : बल्लभगढ़ में डॉक्टर समेत परिवार के चार सदस्यों की हत्या
फरीदाबाद। हिन्दुस्तान टीमSat, 09 Nov 2019 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ के सेक्टर-7 में सत्य पैलेस सिनेमा के पास शनिवार शाम चार बजे एक ही परिवार के चार सदस्यों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारण का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

डीपीसी राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान डॉक्टर प्रवीण मेहंदीरत्ता (65 साल), उनकी पत्नी भारती (58 साल), बेटी प्रियंका (32 साल), दामाद सौरभ (35 साल) के शव सेक्टर-7 एक मकान में मिले हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

डॉक्टर प्रवीण मेहंदीरत्ता अपने घर में ही सावित्री डिजिटल एक्सरे के नाम से क्लीनिक चलाते थे। उनका बेटा दर्पण इंजीनियर है और वह गुरुग्राम में नौकरी करता है। पुलिस ने डॉक्टर के बेटे को घटना के बारे में सूचना देकर बुला लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें