ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में दूल्हे ने पहनी थी दस हजार रूपये लगे नोट की माला और तभी...

दिल्ली में दूल्हे ने पहनी थी दस हजार रूपये लगे नोट की माला और तभी...

राजधानी के तिमारपुर इलाके में एक दूल्हे की नोटों की माला छीनकर बदमाश फरार हो गया। वारदात उस वक्त हुई जब दूल्हा लघुशंका करने लगा। उसने अपने नोटों की माला उतारी और दोस्त को थमा दी। दोस्त नोटों की माला...

दिल्ली में दूल्हे ने पहनी थी दस हजार रूपये लगे नोट की माला और तभी...
हिन्दुस्तान ब्यूरो ,नई दिल्ली Sun, 13 Dec 2020 07:18 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी के तिमारपुर इलाके में एक दूल्हे की नोटों की माला छीनकर बदमाश फरार हो गया। वारदात उस वक्त हुई जब दूल्हा लघुशंका करने लगा। उसने अपने नोटों की माला उतारी और दोस्त को थमा दी। दोस्त नोटों की माला लेकर खड़ा ही था कि एक बदमाश ने उसके हाथ से नोटों की माला छीनी और फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। दूल्हे की नोटों की माला में 10 हजार से ज्यादा के नोट थे।  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

दूल्हे के दोस्त धर्मेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को इनके दोस्त बृजेेश कश्यप की शादी थी। बारात तिमारपुर आनी थी। शादी का इंतजाम शनि मंदिर नेहरू विहार में किया गया था। बारात ‌स्थल के पास धर्मेंद्र अपने दोस्त बृजेश से बात कर रहा था। इस बीच रात करीब 11 बजे अचानक बृजेश को लघुशंका जाने की बात की। वह अपने नोटों की माला उतारकर धर्मेंद्र को थमाकर चला गया, तभी एक बदमाश उससे नोटों की माला लूटकर फरार हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें