ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRDelhi Weather Report : दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बदरा, सप्ताहभर ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi Weather Report : दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बदरा, सप्ताहभर ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे। मौसम में नमी बनी रहेगी। इससे तापमान में इजाफा नहीं होगा, छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने के आसार हैं।

Delhi Weather Report : दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बदरा, सप्ताहभर ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Praveen Sharmaनई दिल्ली। हिन्दुस्तानFri, 02 Jun 2023 06:45 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्लीवालों के लिए जून के पहले सप्ताह में भी गर्मी से राहत के आसार बन रहे हैं। हालांकि, बारिश की संभावनाएं कम हैं, लेकिन बादल छाए रहने और मौसम में मौजूद नमी के चलते 6 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रह सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस बीच सप्ताहांत में आसमान साफ रहने की उम्मीद है क्योंकि प्रचलित पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है और पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य से छह डिग्री कम है। एक दिन पहले यह 20.6 डिग्री सेल्सियस था।

इस बीच, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से सात डिग्री कम है। यह आज बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब सोमवार को बहुत हल्की बारिश की संभावना है, जो बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए बहुत कम होगी। अनुमान है कि अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। 

राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार की सुबह से ही तेज धूप रही। दिन चढ़ने के साथ ही बादलों छाने लगे। सुबह दस बजे के बाद मौसम विभाग के सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, रिज, आयानगर, डीयू, नजफगढ़ आदि में बूंदाबांदी दर्ज की गई। सफदरजंग मौसम केन्द्र में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है, जबकि, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा जो कि सामान्य से छह डिग्री कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

नमी बनी रहेगी : आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे। मौसम में नमी बनी रहेगी। इससे तापमान में इजाफा नहीं होगा, छह जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने के आसार हैं।

साफ-सुथरी रही हवा : केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 96 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है।

बारिश से मई तीन डिग्री तक ठंडा रहा

मई में इस बार 31 में से सिर्फ आठ दिन ऐसे रहे जब तापमान सामान्य से ऊपर गया हो। मई में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहता है। जबकि, इस बार दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। जो कि सामान्य से 3.1 डिग्री कम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें