ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRमौसम विभाग ने दी गुड न्यूज, इस बार दिल्ली में समय से पहले आया मॉनसून

मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज, इस बार दिल्ली में समय से पहले आया मॉनसून

दिल्ली में गुरुवार को हुई बारिश के बाद भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। इसके बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुरुवार को राजधानी...

मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज, इस बार दिल्ली में समय से पहले आया मॉनसून
नई दिल्ली। लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 Jun 2020 02:23 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में गुरुवार को हुई बारिश के बाद भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। इसके बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुरुवार को राजधानी दिल्ली में तय समय से दो दिन पहले ही मॉनसून के आने की घोषणा कर दी।

मॉनसून के कारण बुधवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश आई, लेकिन आईएमडी ने कहा कि मॉनसून की शुरुआत की घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी क्योंकि इसके लिए सभी मौसम केंद्रों के पिछले 24 घंटे के बारिश के आंकड़ों की आवश्यकता होगी। 

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मॉनसून पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा के पूर्वी हिस्से, दिल्ली, पूरे उत्तर प्रदेश और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों तक गुरुवार को पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि मॉनसून नागौर, अलवर, दिल्ली, करनाल और फिरोजपुर से होकर उत्तर की ओर बढ़ गया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को दिल्ली के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान जताया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चक्रवातीय दबाव के कारण दिल्ली में मॉनसून समय से पहले पहुंच गया है। यह चक्रवातीय दबाव 19 और 20 जून को दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा था, जिससे मानसून के समय से पहले पहुंचने में मदद मिली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें