ऑनर किलिंग : बल्लभगढ़ में चाचा ने विवाहित भतीजी को गला घोंटकर मारा, पिता इंस्पेक्टर और चाचा है सिपाही

बल्लभगढ़। हमारे संवाददाता,
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर 2 में गुरुवार रात कथित तौर पर एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि लड़की की हत्या उसके सगे चाचा ने की है, जो कि हरियाणा पुलिस में सिपाही है। यह मामला ऑनर...

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर 2 में गुरुवार रात कथित तौर पर एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि लड़की की हत्या उसके सगे चाचा ने की है, जो कि हरियाणा पुलिस में सिपाही है। यह मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पता चला है कि इसी माह 8 मार्च को ही लड़की की शादी अहीर जाति से संबंध रखने वाली एक लड़के से हुई थी। आरोप है कि गुरुवार रात शराब के नशे में लड़की के चाचा उसके घर आए गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लड़की के पिता जीआरपी में इंस्पेक्टर हैं और आरोपी चाचा हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsऑनर किलिंग : बल्लभगढ़ में चाचा ने विवाहित भतीजी को गला घोंटकर मारा