ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRहनीट्रैप : दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

हनीट्रैप : दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

गुरुग्राम में एक पुलिस कर्मी के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली 28 वर्षीय महिला को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है महिला गुरुग्राम पुलिस के हवलदार और उसके दोस्तों के साथ पार्टी कर...

हनीट्रैप : दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
गुरुग्राम | कार्यालय संवाददाताWed, 27 May 2020 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम में एक पुलिस कर्मी के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली 28 वर्षीय महिला को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है महिला गुरुग्राम पुलिस के हवलदार और उसके दोस्तों के साथ पार्टी कर उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर रुपयों की मांग कर रही थी। 

इसके लिए उसने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पुलिसकर्मी और उसके एक अन्य दोस्त पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद महिला ने गुरुग्राम पुलिस के हवलदार और उसके दोस्तों से 35 लाख रुपये की मांग कर डाली। महिला रुपये लेकर उस मामले को रफा-दफा करने की बात कह रही थी।

इस मामले में मुख्य आरोपी आशु को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि गुरुग्राम पुलिस के हवलदार और उसके साथी मनोज को गिरफ्तार नहीं किया गया है। महिला उस हवलदार से लगातार पैसे मांग रही थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसकी बताई गई जगह पर महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें