एलबम शूटिंग के बहाने साथ ले जाकर हरियाणवी गायिका दिव्या इंदौरा की हत्या, रोहतक में मिला दफनाया हुआ शव

May 24, 2022 09:53 am ISTPraveen Sharma नई दिल्ली | राजन शर्मा,
share

हरियाणा की महम पुलिस ने शनिवार को गांव भैरो भैणी के नजदीक फ्लाईओवर के पास एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है। 

एलबम शूटिंग के बहाने साथ ले जाकर हरियाणवी गायिका दिव्या इंदौरा की हत्या, रोहतक में मिला दफनाया हुआ शव

शूटिंग के नाम पर रोहतक ले जाकर हरियाणवी गायिका की हत्या करने और शव को दफनाने का मामला समाने आया है। मृतका संगीता उर्फ दिव्या इंदौरा 11 मई से लापता थीं। परिजनों ने 14 मई ने दिल्ली के जाफरपुर कलां थाने में शिकायत दी थी। सूत्रों की माने तो पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिव्या इंदौरा परिवार के साथ जाफरपुर कलां इलाके में रहती थीं और हरियाणवी गायिका थीं। परिजनों ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 11 मई को अपने एक एलबम की शूटिंग के लिए भिवानी जाने वाली थी। रोहित और उसका दोस्त दिव्या को साथ लेकर गए थे। कई दिनों तक जब दिव्या के बारे में कोई सूचना नहीं मिली और उसका फोन लगातार बंद जा रहा था तो 14 मई को उनके परिजनों ने जाफरपुर कलां थाने में अपहरण की शिकायत दी।

पुलिस ने जांच शुरू की तो दिव्या का फोन शनिवार को ऑन हुआ। फोन की लोकेशन के बाद पुलिस ने रोहित को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में दिव्या की हत्या की बात कबूल कर ली। रोहित से मिली सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा की महम पुलिस को सूचना दी।
महम पुलिस ने शनिवार को गांव भैरो भैणी के नजदीक फ्लाईओवर के पास एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है। 

दिल्ली के जाफरपुर कलां थाना पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि रोहित दिव्या का दोस्त था। उसने बताया है कि दिव्या उसे ब्लैकमेल कर रही थी। जिसके चलते उसने दोस्त के साथ मिलकर दिव्या की हत्या कर दी।

महम पुलिस के एसआई विकास ने एएनआई को बताया कि संगीता 11 मई से लापता थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो 5 दिन के रिमांड पर है। पोस्टमॉर्टम के बाद मामला दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा। प्रथमदृष्टया मौत का कारण गला घोंटना प्रतीत हो रहा है। इस मामले में गिरफ्तार महम के दो आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने संगीता की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने उसे म्यूजिक वीडियो बनाने के बहाने बुलाया था।  

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।