ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRहरियाणा में महिलाओं के लिए सुधरे हालात, दुष्कर्म, उत्पीड़न, अपहरण, छेडछाड़ में आई 20.46 प्रतिशत गिरावट

हरियाणा में महिलाओं के लिए सुधरे हालात, दुष्कर्म, उत्पीड़न, अपहरण, छेडछाड़ में आई 20.46 प्रतिशत गिरावट

हरियाणा में वर्ष 2020 की प्रथम छमाही में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में गत वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 20.46 प्रतिशत की कमी आई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने जानकारी देते...

हरियाणा में महिलाओं के लिए सुधरे हालात, दुष्कर्म, उत्पीड़न, अपहरण, छेडछाड़ में आई 20.46 प्रतिशत गिरावट
गुरुग्राम। एजेंसीSat, 11 Jul 2020 03:04 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा में वर्ष 2020 की प्रथम छमाही में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में गत वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 20.46 प्रतिशत की कमी आई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा अपराध पर लगातार की जा रही सख्ती और निगरानी की बदौलत यह गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान जहां बलात्कार के मामलों में 18.18 प्रतिशत वहीं अपहरण की घटनाएं भी 27.41 प्रतिशत तक कम हुईं। पुलिस ने इस दौरान दुष्कर्म के करीब 99 प्रतिशत, अपहरण के 85.33 प्रतिशत तथा छेड़छाड़ के 96.63 प्रतिशत मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया।

डीजीपी ने बताया कि वर्ष की प्रथम छमाही में दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न, अपहरण, छेडछाड़ आदि से सम्बंधित कुल 4893 मामले दर्ज हुए जो गत वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 6153 मामलों की तुलना में 1259 कम रहे।

उन्होंने कहा कि हालांकि, गत छह महीनों में ओवरऑल अपराध दर में गिरावट देखी गई, महिला अपराध में भी पुलिस ने अच्छा काम किया है। इस साल 30 जून तक बलात्कार के 657 मामले दर्ज किए गए, जबकि गत वर्ष इसी समय में यह आंकड़ा 18.18 प्रतिशत ज्यादा यानी 803 था। पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत मामले भी 850 से कम होकर 11.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 756 रह गए। इस अवधि के दौरान, महिलाओं के अपहरण की घटनाओं में भी 27.41 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। 2019 में जहां अपहरण के 1587 मामले दर्ज हुए थे, वहीं इस साल 1152 मामले पंजीकृत हुए।

हरियाणा में साल के शुरुआती 6 महीनों में घटा अपराध, DGP ने बताया....

इसी प्रकार, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातें भी वर्ष 2019 के 1226 से घटकर 2020 में 1128 रह गईं, जोकि 7.99 प्रतिशत कम हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत महिलाओं के साथ क्रूरता के मामलों में भी 552 की कमी आई। इसके तहत 2019 में दर्ज 2140 मामले इस साल 25.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1588 दर्ज हुए।

डीजीपी ने कहा कि इस अवधि में पुलिस बल की मुस्तैद गश्त और निगरानी से समग्र अपराध के ग्राफ में गिरावट आई है। राज्य में कोरोना के मद्देनजर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति और लॉकडाउन के कारण आवाजाही के प्रतिबंध से भी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी आई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें