Haryana: रागनी सिंगर सरिता चौधरी की संदिग्ध हालत में मौत, घर के अंदर मिली लाश

Feb 08, 2022 10:25 am ISTPraveen Sharma सोनीपत। लाइव हिन्दुस्तान टीम,
share

Haryanvi Singer Sarita Chaudhary Died : हरियाणा के सोनीपत में रहने वाली मशहूर रागनी सिंगर सरिता चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सरिता की लाश सोमवार को...

Haryana: रागनी सिंगर सरिता चौधरी की संदिग्ध हालत में मौत, घर के अंदर मिली लाश

Haryanvi Singer Sarita Chaudhary Died : हरियाणा के सोनीपत में रहने वाली मशहूर रागनी सिंगर सरिता चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सरिता की लाश सोमवार को उनके घर के अंदर मिली थी और उनके मुंह से खून आ रहा था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरिता चौधरी (Sarita Chaudhary) प्राइमरी स्कूल में हेड टीचर के पद पर तैनात थीं और अपने परिवार के साथ सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अपने घर में रहती थीं। सरिता के दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा। बेटी यूपीएससी की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा भी पढ़ाई कर रहा है। 

सरिता की मौत की खबर से उनके परिजनों और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत किन हालातों में हुई।

इस मामले की जांच कर रही पुलिस मृतका के परिजनों और पड़ोसियों के अलावा और जानने वालों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने एकत्र किए हैं।

बता दें कि हरियाणवी रागनी कलाकार सरिता चौधरी हरियाणा की प्रसिद्ध लोक गायिकाओं में से एक थीं। हरियाणा में रागनी और स्टेज शो में उन्होंने खूब नाम कमाया था। उनकी मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें