हरियाणा : कंटेनमेंट जोन में धड़ल्ले से बन रहे पीपीई किट-मास्क और सैनिटाइजर

भिवानी। वार्ता,
Follow us on Google News
share

हरियाणा के भिवानी शहर में हर गली-मोहल्ले में जिला प्रशासन और सरकार के मानकों एवं नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पीपीई किट, फेस मास्क सिलाई और सैनिटाइजर बनाने का अवैध धंधा जोरों से फल-फूल रहा...

coronavirus

हरियाणा के भिवानी शहर में हर गली-मोहल्ले में जिला प्रशासन और सरकार के मानकों एवं नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पीपीई किट, फेस मास्क सिलाई और सैनिटाइजर बनाने का अवैध धंधा जोरों से फल-फूल रहा है।

प्रशासन एवं संबंधित विभागों के ठीक नाक के नीचे चल रहे इस अवैध कारोबार में कुछ सफेदपोश भी जुड़े हुए हैं जिसकी स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह परमार ने जिला उपायुक्त को शिकायत दी है। शिकायत के साथ ऐसे 77 ठिकानों की लिस्ट भी दी गई है, जहां पर ये अवैध कारोबार बिना किसी रोक-टोक के धड़ल्ले से चल रहा है।

शिकायत में बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में संगठन की तरफ से जनहित याचिका लेकर गए थे। उस समय कोर्ट ने जनहित याचिका में जिला अधिकारियों को शिकायत देने और इससे जुड़े कई तथ्य और जुटाने के आदेश दिए थे। इन्हीं आदेशों के बाद संगठन ने इस मामले की फिर से जिला उपायुक्त को शिकायत दी है।

परमार ने बताया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग आम लोगों की जिंदगी से ही खिलवाड़ नहीं कर रहे, बल्कि डॉक्टरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे गंभीर बात तो यह है कि शहर में कोरोना केस सामने आ चुके हैं, जिन इलाकों में कोरोना केस आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था, उनमें भी धड़ल्ले से पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइजर बनाए जा रहे हैं जिससे कोरोना के संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि भिवानी से प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी अनुमति के ही पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइजर तैयार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से भी कोई एनओसी तक नहीं ली गई है। इनसे जुड़े काफी तथ्य संगठन द्वारा आरटीआई के जरिए जुटाए जा चुके हैं, जिनके सहारे फिर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका डाली जाएगी। 

 उन्होंने बताया कि भिवानी में तैयार हो रहे पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइज कोरियर, डाक पार्सल व पर्सनल गाड़ियों के माध्यम से बिना खरीद और बिक्री बिल के देशभर में भेजे जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने इनकी परमिशन भी नियमों की अनदेखी करते हुए दी है। जिला प्रशासन से ऐसा कार्य करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsहरियाणा : कंटेनमेंट जोन में धड़ल्ले से बन रहे पीपीई किट और फेस मास्क