दिल्ली आ रहे किसानों की रैली को फरीदाबाद में रोका- VIDEO
मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रही किसानों की रैली को फरीदाबाद पुलिस ने सेक्टर-16 की सब्जी मंडी में रोक दिया है। पुलिस ने किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी। उधर, दिल्ली पुलिस ने भी किसानों को दिल्ली...
मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रही किसानों की रैली को फरीदाबाद पुलिस ने सेक्टर-16 की सब्जी मंडी में रोक दिया है। पुलिस ने किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी। उधर, दिल्ली पुलिस ने भी किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी है।
सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन फरीदाबाद पुलिस को धरना स्थल पर तैनात कर दिया है। फरीदाबाद प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया को मौके पर भेजा गया है।
किसान और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक चल रही है। किसान दिल्ली कूच करने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि प्रशासन उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दे रहा है।
किसानों ने साफ कहा है कि अगर उन्हें जाने नहीं दिया जाएगा तो वह यहीं अनशन पर बैठ जाएंगे और दिल्ली में अनुमति नहीं मिलने तक फरीदाबाद में ही रहेंगे।
उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से कहा है कि उनकी बात को आगे पहुंचा दिया जाएगा।