ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRहरियाणा : जल संकट वाले इलाकों में अब इस तरह बुझाई जाएगी लोगों की प्यास

हरियाणा : जल संकट वाले इलाकों में अब इस तरह बुझाई जाएगी लोगों की प्यास

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने अधिकारियों को जल संकट का सामना कर रहे इलाकों में टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। एक सरकारी बयान में बताया गया है कि हरियाणा के जन...

हरियाणा : जल संकट वाले इलाकों में अब इस तरह बुझाई जाएगी लोगों की प्यास
फरीदाबाद। एजेंसीWed, 23 May 2018 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने अधिकारियों को जल संकट का सामना कर रहे इलाकों में टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

एक सरकारी बयान में बताया गया है कि हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री बनवारी लाल ने मंगलवार शाम एक विभागीय बैठक में यह आदेश दिया।

हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा रहा है। मंगलवार को हिसार का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हिसार राज्य में कल सर्वाधिक गर्म स्थान था।

जून महीने के अंत तक मानसून के हरियाणा में पहुंचने की संभावना है। ऐसे में बैठक में बाढ़ की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। 

अधिकारियों को बारिश के दौरान जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए सीवर, नालियों और अन्य जलस्रोतों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। रोहतक में यह समस्या बहुत ही आम है।

मंत्री ने मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए पानी के नमूनों के नियमित संग्रह और जांच के भी आदेश दिए हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें