ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगुरपतवंत सिंह पन्नू के आदेश पर बनाए खालिस्तान वाले भितिचित्र, दिल्ली पुलिस के सामने राज उगल रहा समर्थक

गुरपतवंत सिंह पन्नू के आदेश पर बनाए खालिस्तान वाले भितिचित्र, दिल्ली पुलिस के सामने राज उगल रहा समर्थक

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस, एचजीएस धालीवाल ने कहा, 'स्पेशल सेल ने मलक सिंह उर्फ मलिक को कैथल से पकड़ा है। वो कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। उसने गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर ऐसा किया।

गुरपतवंत सिंह पन्नू के आदेश पर बनाए खालिस्तान वाले भितिचित्र, दिल्ली पुलिस के सामने राज उगल रहा समर्थक
Nishant Nandanलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 21 Nov 2023 03:29 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में करीब दो महीने पहले एक फ्लाईओवर पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान के समर्थन में भित्तिचित्र पाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हरियाणा से एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हिरासत में लिए गए युवक मलक सिंह को लेकर संदेह है कि उसी ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर दिल्ली एवं देश के अन्य हिस्सों में इस तरह के चित्र उकेरे थे। पन्नू प्रतिबंधित 'सिख फॉर जस्टिस' का प्रमुख है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पंजाब में छापेमारी जारी है। बता दें कि कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर खालिस्तान के समर्थन में और भारत विरोधी नारे लिखे पाए जाने के बाद पुलिस ने 27 सितंबर को एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस, एचजीएस धालीवाल ने कहा, 'स्पेशल सेल ने मलक सिंह उर्फ मलिक को कैथल से पकड़ा है। वो कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। उसने 27 सितंबर को कश्मरी गेट पुलिस स्टेशन के अतंरर्गत आने वाले इलाके में भित्तिचित्र बनाए थे। उसने पहले भी दो बार खालिस्तान के समर्थन में ऐसा काम किया है। यह गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश किया गया था। उन्हें स्पेशल सेल ने पकड़ा। पूछताछ में पता चला है कि इस साल उसने ऐसी चार घटनाओं को अंजाम दिया है। उसे वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भी ऐसे भित्तिचित्र बनाने का काम दिया गया था लेकिन हमारी टीम ने उसे दबोच लिया।'

कश्मीरी गेट फ्लाईओवर पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने के बाद पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था तब इस फुटेज में दो-तीन संदिग्ध नजर आए थे। इसी आधार पर पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू की थी। बताया जा रहा है कि खालिस्तान के सपोर्ट में नारे लिखने वाले कार से आए थे। हालांकि, इस कार का नंबर स्पष्ट नहीं पता चल रहा था। अब पुलिस गिरफ्तार किए गए मलक सिंह से खालिस्तानियों के कई बड़े और अहम राज उगलवाने की कोशिश में जुटी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें