ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRमहंगे पंडाल में शादी की फरमाइश पर फंसा दूल्हा, दुल्हन ने सिखाया सबक

महंगे पंडाल में शादी की फरमाइश पर फंसा दूल्हा, दुल्हन ने सिखाया सबक

एक युवती ने हिम्मत दिखाते हुए महंगे पंडाल में शादी करने के लड़के वालों के दबाव को नामंजूर कर दिया और शादी से इनकार कर दिया। साथ ही, लड़के और उसके परिवार के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस...

महंगे पंडाल में शादी की फरमाइश पर फंसा दूल्हा, दुल्हन ने सिखाया सबक
नई दिल्ली, हेमलता कौशिकWed, 24 Oct 2018 09:51 AM
ऐप पर पढ़ें

एक युवती ने हिम्मत दिखाते हुए महंगे पंडाल में शादी करने के लड़के वालों के दबाव को नामंजूर कर दिया और शादी से इनकार कर दिया। साथ ही, लड़के और उसके परिवार के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने दहेज की मांग और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रोहिणी अदालत में दाखिल प्राथमिकी की प्रति के अनुसार, अमन विहार थाने के अंतर्गत रहने वाली युवती नेहा (बदला हुआ नाम) का रिश्ता गाजियाबाद निवासी आकाश के साथ हुआ था। उनकी शादी 22 जनवरी 2019 को होनी तय थी। मगर, नेहा के ससुराल वाले आए दिन शादी के लिए अलग-अलग जगह सुझा रहे थे। उनकी महंगे पंडाल की मांग रोजाना बढ़ती जा रही थी। 

भारत में दस फीसदी अमीरों के पास 77 फीसदी दौलत - रिपोर्ट

वहीं, नेहा के पिता इन मांगों से तंग आ चुके थे। पिता को परेशान देख नेहा ने यह रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। हालांकि, शुरुआत में परिजनों ने बदनामी के डर से नेहा को ऐसा करने से मना किया, लेकिन उसने परिवार को सख्त कदम उठाने के लिए राजी किया।

रिश्ते के नाम पर की छेड़खानी का आरोप

नेहा ने इन हालातों में अपने परिवार के सामने एक सनसनीखेज खुलासा भी किया। नेहा ने परिवार को बताया कि आकाश ने अप्रैल 2018 में उसे पीतमपुरा के एक पार्क में मिलने के लिए बुलाया था। वहां उसने नेहा से शारीरिक छेड़खानी की। जब उसने विरोध किया तो आकाश ने कहा कि वह दोनों पति-पत्नी बनने वाले हैं, तो उसे क्यों दिक्कत हो रही है। नेहा के इन्हीं बयानों के आधार पर प्राथमिकी में छेड़खानी की धारा भी जोड़ी गई है। 

आरोपी परिवार घर से फरार  

अमन विहार थाना पुलिस ने इस मामले में 19 अक्तूबर 2018 को प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने गंभीर आरोपों के मद्देनजर आरोपियों के गाजियाबाद स्थित घर पर छापा मारा। मगर, उन्हें घर बंद मिला। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार हो गए हैं, लेकिन उनकी तलाश कर रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

फेसबुक मैसेंजर का नया वर्जन: आसान इंटरफेस के साथ मिलेगा डार्क मोड भी

समाज में रुतबे का हवाला दे रहे थे 

नेहा और आकाश का रिश्ता अक्तूबर 2017 में हुआ था। इसके बाद से नेहा का परिवार लगातार आकाश और उसके परिवार से शादी की बात कर रहा था। आखिरकार जून 2018 में शादी की तारीख 22 जनवरी 2019 तय हुई। मगर, लड़के वाले समाज में रुतबे का हवाला देकर रोहिणी और उसके आस-पास के मंहगे पंडालों को लेकर आए दिन अपनी पसंद बदल रहे थे। इतना ही नहीं, दो लाख रुपये नकद भी मांगे जा रहे थे। महीने भर से यह सिलसिला चल रहा था। नेहा का परिवार इस गैरवाजिब मांग से तंग आ चुका था। इसलिए आखिर नेहा ने शादी तोड़ने का निर्णय किया।

आरोप साबित होने पर पांच साल की सजा हो सकती है 

पीड़िता नेहा के वकील प्रदीप खत्री के अनुसार, उनके पास आरोपी आकाश व उसके परिवार की नाजायज मांगों को लेकर अहम साक्ष्य हैं। ये आरोप अदालत में साबित होते हैं तो आरोपियों को अधिकतम पांच साल की सजा व 15 हजार रुपये का जुर्माना हो सकता है।

ISI एजेंट ने खोला था मेरठ कैंट के फौजी का राज, 3 महीने से थी उस पर नजर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें