ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRग्रेटर नोएडा : ससुराल में दामाद की हत्या, पत्नी और आरोपी ससुराल वाले फरार

ग्रेटर नोएडा : ससुराल में दामाद की हत्या, पत्नी और आरोपी ससुराल वाले फरार

गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव सादोपुर झाल में एक व्यक्ति की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बादलपुर थानाध्यक्ष...

ग्रेटर नोएडा : ससुराल में दामाद की हत्या, पत्नी और आरोपी ससुराल वाले फरार
ग्रेटर नोएडा। एजेंसी Fri, 22 Jun 2018 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव सादोपुर झाल में एक व्यक्ति की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बादलपुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि गाजियाबाद के मुरादनगर के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा ने थाना बादलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा अजय शर्मा गुरुवार शाम उसकी ससुराल गया था।

गाजियाबाद: पत्नी की मौत से डिप्रेशन में आए रिटायर्ड जज ने की आत्महत्या

पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की तथा उसे जहर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता सुरेंद्र शर्मा ने उसकी पत्नी, ससुर समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

ग्रेटर नोएडा : युवती को चाकू मारकर भाग रहे युवक ने खुद को भी किया घायल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें