ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRडांस बार में नौकरी दिलाने के बहाने केन्या ले जाकर जिस्मफरोशी में धकेला

डांस बार में नौकरी दिलाने के बहाने केन्या ले जाकर जिस्मफरोशी में धकेला

डांस बार में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली और पंजाब से केन्या की राजधानी नैरोबी ले जाई गई लड़कियों से जिस्मफरोशी कराई जा रही थी।  नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग और नैरोबी सीआईडी के...

डांस बार में नौकरी दिलाने के बहाने केन्या ले जाकर जिस्मफरोशी में धकेला
नई दिल्ली | दिनेश वत्सSat, 29 Dec 2018 01:38 PM
ऐप पर पढ़ें

डांस बार में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली और पंजाब से केन्या की राजधानी नैरोबी ले जाई गई लड़कियों से जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। 

नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग और नैरोबी सीआईडी के अधिकारियों ने एक डांस बार में छापा मारकर वहां से दस लड़कियों को मुक्त कराया है। भारतीय लड़कियों को दिल्ली लाया गया है। इस बाबत सीबीआई ने गुरुवार को दिल्ली के एजेंट सहित अन्य लोगों के खिलाफ जिस्मफरोशी कराने का मामला दर्ज किया है।

शेल्टर होम की बच्चियों का आरोप, निजी अंगों में छिड़की जाती थी मिर्ची

सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के निदेशक (ओवरसीज रोजगार) ने कुछ दिनों पहले सीबीआई निदेशक को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि दिल्ली के एजेंट आर्यन और लुधियाना, पंजाब के रहने वाले मैन्युअल सैमी ने लड़कियों को डांस बार में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर नैरोबी के मोम्बासा शहर में शमा जावेद्दीन व उसके पति जावेद के पास भेजा। दंपति शमा डांस बार चलाता है। दंपति ने लड़कियों को जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। किसी तरह से इन भारतीय लड़कियों में से एक ने नैरोबी सीआईडी को जिस्मफरोशी कराने की सूचना दी। इसके बाद भारतीय दूतावास के अधिकारियों व नैरोबी सीआईडी स्पेशल सेल के अफसरों ने डांस बार पर छापा मारकर लड़कियों को छुड़ा लिया। 

तीन लड़कियां भारत की 

मुक्त कराई गई लड़कियों में से तीन भारत और सात नेपाल की हैं। इन लड़कियों ने नैरोबी सीआईडी को दिए बयान में बताया कि दंपति स्थानीय पुलिस की मदद से जिस्मफरोशी का धंधा कई सालों से चला रहा था। सीबीआई दिल्ली और पंजाब के एजेंट आर्यन और मैन्युअल सैमी के बारे में जानकारी जुटा रही है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें