ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्लीः लड़की ने भरे बाजार में की लड़के की पिटाई, कर रहा था छेड़छाड़

दिल्लीः लड़की ने भरे बाजार में की लड़के की पिटाई, कर रहा था छेड़छाड़

पश्चिमी दिल्ली के करोलबाग स्थित गफ्फार मार्केट में एक लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे लड़के को पीटा और थप्पड़ जड़े। इसके बाद उसे घसीटते हुए पुलिस स्टेशन ले गई और मामला दर्ज करवाया। घटना 25 फरवरी की बताई जा...

दिल्लीः लड़की ने भरे बाजार में की लड़के की पिटाई, कर रहा था छेड़छाड़
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 28 Feb 2018 07:07 AM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी दिल्ली के करोलबाग स्थित गफ्फार मार्केट में एक लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे लड़के को पीटा और थप्पड़ जड़े। इसके बाद उसे घसीटते हुए पुलिस स्टेशन ले गई और मामला दर्ज करवाया। घटना 25 फरवरी की बताई जा रही है। जब लड़की अपने दोस्त के साथ गफ्फार मार्केट से निकल रही थी तो 5 लड़कों का ग्रुप छेड़छाड़ करने लगा।

मार्केट में लड़कों ने लड़की पर अश्लील टिप्पणी की और उसके बाद लड़की का पीछा करने लगे। लड़की ने बचने के लिए साइकिल रिक्शा लिया, लेकिन भीड़ होने के कारण रिक्शा आगे नहीं निकल पा रहा था। परेशान होकर लड़की ने रिक्शे से उतरकर लड़के को पीटना शुरू कर दिया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

घटना के दौरान काफी भीड़ जमा हो गई और बाकी लड़कों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने मनीष और अभिषेक नाम के दो लड़को को अरेस्ट कर लिया है, जो हरियाणा के चखरी ददरी के बताए जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें