युवती और हरियाणवी सिंगर ने हड़पे पैसे तो कारोबारी ने ऑफिस में लगा ली फांसी, आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में लगाए आरोप 

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता,
share

राजधनी के रोहिणी सेक्टर-11 इलाके में कारोबारी ने एक युवती और एक हरियाणवी सिंगर पर पैसे हड़पने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले कारोबारी ने एक वीडियो बनाया...

hanging

राजधनी के रोहिणी सेक्टर-11 इलाके में कारोबारी ने एक युवती और एक हरियाणवी सिंगर पर पैसे हड़पने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले कारोबारी ने एक वीडियो बनाया जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो में कारोबारी ने युवती और सिंगर पर ये गंभीर आरोप लगाए। आरोपी युवती इस कारोबारी की पूर्व साझीदार बताई जा रही है। बहरहाल, शाहबाद डेरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव कारोबारी के परिजनों को सौंप दिया गया है।

अपने दफ्तर में की खुदकुशी

खुदकुशी करने वाले कारोबारी अमन बैंसला परिवर के साथ रोहिणी सेक्टर 11 में रहते थे। वह होटलों में दैनिक उपयोग के सामानों साबुन, शैंपू और तोलिया जैसे सामानों आपूर्ति करने का व्यवसाय करते थे। वह 29 सितंबर को अपने दफ्तर आफिस गए, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसपर परिजन उनके दफ्तर अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वह फांसी लटके मिले। आनन-फानन में उन्हें फंदे से उतार पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2018 में उन्होंने इस युवती के साथ मिलकर काम शुरू किया था। लेकिन एक साल पूर्व ही युवती इनसे अलग हो गई थी। वह फिलहाल एक हरियाणवी गायक के संपर्क में आकर उसके लिए काम करने लगी थीं।

वीडियो में क्या लगाया आरोप
कारोबारी ने वीडियो में यह आरोप लगाया है कि युवती ने उससे पहले मां की बीमारी के नाम पर ढ़ाई लाख रुपये ले लिए थे। कुछ दिन बाद उसने फिर बहाना बना उससे पांच लाख और ले लिए। इसके बाद उसने अपने जानकार हरियाणवी गायक को भी कारोबारी से ब्याज पर दस लाख रुपये दिलवा दिए थे। लेकिन पैसे न तो युवती लौटा रही थी और न ही हरियाणवी गायक ही वापस कर रहा था। इतना ही नहीं पैसे मांगने पर हरियाणवी गायक उसे धमकी भी दे रहा था। आरोप है कि कुछ दिन पहले ही युवती कारोबारी से मिलने आई तो उसने कार में ही अपने कपड़े भी फाड़ दिए और उससे दस लाख रुपये और अक्टूबर तक देने को कहा। रकम नहीं देने पर उसे उसे दुष्कर्म के मामले में फंसा देने की धमकी भी दी।

और क्या कहा वीडियो में

वीडियो में कारोबारी ने यह भी कहा कि जब सुशांत सिंह राजपूत को न्याय नहीं मिल रहा है तो उसे भी न्याय कहां मिलेगा। पुलिस तो उसकी बात नही मानेगी। पुलिस युवती की ही बात को सच मानेगी। ऐेसे में उनके सामने और काई रास्ता नहीं बचा है। इसलिए वह खुदकुशी कर रहा है।
 

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsयुवती और हरियाणवी सिंगर ने हड़पे पैसे तो कारोबारी ने लगा ली फांसी