ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRतोहफा: रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर करेंगी बहनें

तोहफा: रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर करेंगी बहनें

भाई-बहन के प्रेम के त्योहार रक्षा बंधन पर हर साल की तरह इस साल भी हरियाणा रोडवेज ने महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। इसके तहत बुधवार 14 अगस्त दोपहर 12 बजे से गुरुवार देर रात यानी 15...

तोहफा: रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर करेंगी बहनें
बल्लभगढ़ | अशोक जैनThu, 08 Aug 2019 03:32 PM
ऐप पर पढ़ें

भाई-बहन के प्रेम के त्योहार रक्षा बंधन पर हर साल की तरह इस साल भी हरियाणा रोडवेज ने महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। इसके तहत बुधवार 14 अगस्त दोपहर 12 बजे से गुरुवार देर रात यानी 15 अगस्त को रात 12 बजे तक महिलाएं और उनके 15 साल तक के बच्चे हरियाणा रोडवेज की बसों से पूरे प्रदेश में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। हालांकि मुफ्त यात्रा की सुविधा रोडवेज की एयरकंडीशन बस में नहीं मिल सकेगी। इसके अलावा किसी अन्य प्रदेश में प्रवेश करने पर महिला यात्री को प्रदेश की सीमा से गंतव्य तक का अपना व अपने बच्चे का किराया देना होगा। 

बस अड्डे पर आदेश चस्पा : त्योहारी सीजन में भीड़ बढ़ने से यात्रियों की के लिए भी रोडवेज ने पहल की है। इसके लिए ड्राइवर और कंडक्टर की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। इस बाबत बस अड्डे पर आदेश भी चस्पा करा दिए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि त्योहारी सीजन में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ड्राइवरों व कंडक्टरों को भी छुट्टी पर नहीं जाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए थे।

सिटी बस सेवा में भी मुफ्त सफर

हरियाणा रोडवेज की सिटी बस सेवा में भी महिला व उसके 15 साल तक के बच्चे की यात्रा मुफ्त हो सकेगी। सिटी बस सेवा पलवल, होडल, गुड़गांव, आईएसबीटी सहित बदरपुरबॉर्डर रूट पर चालू हैं। इन बसों की सेवाओं से लोकल रूट पर चलने वाली महिलाओं को खासा लाभ मिलेगा।

दिल्ली तक एसी बस चलती हैं

अफसरों के मुताबिक हरियाणा रोडवेज बल्लभगढ़ से गुड़गांव व दिल्ली के लिए एयरकंडीशन बसें चलाती है। हालांकि इनमें यात्रा करने के दौरान महिला व उसके बच्चे को किराये में कोई छूट नहीं है। इसमें महिलाओं को यात्रा करने के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी।

यात्रा केवल प्रदेश की सीमा तक

महिलाओं व उनके बच्चों की मुफ्त यात्रा केवल हरियाणा में ही सीमित रहेगी। दूसरे राज्य में किराया देना होगा।

गुरुग्राम रूट पर हर 15 मिनट पर बस मिलेगी

अधिकारियों का यह भी दावा है कि रक्षा बंधन के त्योहार पर किसी भी बहन-बेटी अथवा महिला को सफर के लिए बस का इंतजार नहीं करना होगा। इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। कई रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। गुरुग्राम और सोहना रूट पर हर 15 मिनट पर रोडवेज बस मिलेगी।

''रक्षा बंधन के लिए गुड़गांव, सोहना, आगरा, दिल्ली रूट पर बसों के चक्कर अधिक रहेंगे। गुड़गांव व सोहना रूट पर प्रत्येक 15 मिनट में बस मिलेगी। बुधवार से लेकर गुरुवार देर रात तक किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।'' -सुरेंद्र यादव, महाप्रबंधक

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें