गाजियाबाद : मौसा ने युवती को अगवा कर बंधक बनाया, फिर 11 साल तक लूटी आबरू

Dec 27, 2021 02:09 pm ISTPraveen Sharma मुरादनगर | संवाददाता,
share

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में सगे मौसा द्वारा कथित तौर पर एक युवती को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर 11 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रविवार को थाने पहुंची...

गाजियाबाद : मौसा ने युवती को अगवा कर बंधक बनाया, फिर 11 साल तक लूटी आबरू

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में सगे मौसा द्वारा कथित तौर पर एक युवती को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर 11 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रविवार को थाने पहुंची युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी मौसा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, थाना प्रभारी सतीश कुमार को तहरीर देकर युवती ने बताया कि 11 साल पहले जब वह खेत में चारा गई थी तब उसका मौसा उसका अपहरण करके ले गया था।

वह बीते 11 साल से बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। विरोध करने पर बेहरमी से पिटाई करता और कई कई दिन तक कमरे में बंद करके भूखा भी रखता था। आरोपी अब उसके साथ जबर्दस्ती शादी करना चाहता है। शादी न करने पर वह चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कहता है।

किसी तरह युवती उसके चंगुल से छूटकर दिल्ली चली गई। दिल्ली में युवती को उसका सगा भाई मिल गया। भाई ने अपनी बहन को पहचान लिया। इसके बाद युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई है और इसके बाद ही थाने में तहरीर देने आई है।

दुष्कर्म का प्रयास

मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में महिला को अकेला देखकर पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।