ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगुडन्यूज: मॉडल शॉप की तर्ज पर विकसित होंगी राशन की दुकानें, ई-स्टांप और एलपीजी सिलेंडर भी मिलेगा

गुडन्यूज: मॉडल शॉप की तर्ज पर विकसित होंगी राशन की दुकानें, ई-स्टांप और एलपीजी सिलेंडर भी मिलेगा

गाजियाबाद में मॉडल शॉप की तर्ज पर राशन की दुकानें विकसित की जाएंगी। जिला आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इन दुकानों पर अब दुकानों पर ई-स्टांप और एलपीजी सिलेंडर भी मिलेगा।

गुडन्यूज: मॉडल शॉप की तर्ज पर विकसित होंगी राशन की दुकानें, ई-स्टांप और एलपीजी सिलेंडर भी मिलेगा
Sneha Baluniसंवाददाता,गाजियाबादSun, 13 Nov 2022 10:58 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद जनपद में मॉडल शॉप की तर्ज पर राशन की दुकानें विकसित होंगी। इसके लिए जिला आपूर्ति विभाग ने तैयारी कर ली है। इन दुकानों पर ई-स्टांप और एलपीजी सिलेंडर मिलने के साथ ही सीएससी की तरह कार्य होगा। इससे कार्डधारकों को राशन मिलेगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत जनपद में करीब 500 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन का वितरण किया जाता है, जिनसे 4.56 लाख कार्डधारक जुड़े हुए हैं। पहले चरण में इनमें से 75 दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। 

जिला आपूर्ति अधिकारी सीमा ने बताया कि शासन के आदेश पर दुकानों को मॉडल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआत में इन दुकानों को चौड़ी सड़कों पर शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। इन दुकानों पर सीएससी की तरह कार्य किया जाएगा। दुकानों पर स्टांप, पांच किलोग्राम के सिलेंडर समेत विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा इन सभी दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी लगाए जाएंगे, जिससे राशन डीलर तोल में गड़बड़ी न कर सके।

कार्डधारकों को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

जिले में अब राशन कार्ड धारकों को अनाज लेने के लिए कोटेदारों के घर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दरअसल, अभी तक राशन की दुकान डीलरों के घर या उनकी निजी भवनों में होती है, लेकिन अब नई प्रक्रिया के तहत दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे लोगों को राशन लेने में परेशानी न हो। कार्डधारक को भी यह संतुष्टि हो सके कि उसे पूरा राशन दिया गया है। चार हजार यूनिट पर एक मॉडल शॉप बनाया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन या अन्य किसी सरकारी भवन को प्राथमिकता दी जाएगी।

जिला आपूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा ने बताया कि पहले चरण में इनमें से 75 दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। दुकानों पर स्टांप, पांच किलोग्राम के सिलेंडर समेत विभिन्न सुविधाएं दी जाएंगी। इन दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी लगाए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें