गाजियाबाद के 80 गांवों में हाथ धोने के बाद ही मिलेगा प्रवेश, बाहरी लोगों को पर ग्राम प्रधान रखेंगे नजर

Praveen Sharma गाजियाबाद | संवाददाता ,
share

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के 80 से ज्यादा गांवों में लोगों को हाथ धोने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इन गांवों के बाहर पंचायती राज विभाग की ओर से हैंड वॉश सिस्टम लगाए गए हैं। बिना...

गाजियाबाद के 80 गांवों में हाथ धोने के बाद ही मिलेगा प्रवेश, बाहरी लोगों को पर ग्राम प्रधान रखेंगे नजर

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के 80 से ज्यादा गांवों में लोगों को हाथ धोने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। इन गांवों के बाहर पंचायती राज विभाग की ओर से हैंड वॉश सिस्टम लगाए गए हैं। बिना हाथ साफ किए लोगों को गांव में आने की अनुमति नहीं है। बाहरी लोगों पर नजर रखने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को दी गई है।

शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वायरस का मामला कम है। आगे भी गांवों में कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जा सके इसके लिए पंचायती राज विभाग ने ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर नई पहल की है। जनपद की 161 ग्राम पंचायतों के 206 गांवों में से 80 गांवों में हैंड वॉश सिस्टम लगवा दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में एक बड़ी संख्या में आबादी रहती है। इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ग्राम पंचायत में इसकी व्यवस्था की है। जो भी गांव में प्रवेश करेगा उसे सबसे पहले साबुन से हाथ धोने होंगे। इसके बाद ही गांव में अंदर आने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा गांव के अंदर भी दो से तीन हैंड वॉश सिस्टम लगावाए गए हैं।

किसी गांव में नहीं मिला पॉजिटिव

जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक जनपद के गांव में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव नहीं पाया गया है। हालांकि सतर्कता बरतते हुए लोगों को क्वारंटाइन जरूर किया गया था। इनमें कोरोना के संक्रमण नहीं थे। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी क्वारंटाइन नहीं है।

''कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सभी गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर हैंडवॉश सिस्टम लगाए जा रहे हैं। बाहर से गांव आने वाले लोग हाथ धोकर ही गांव में प्रवेश कर रहे हैं।'' -अनिल कुमार त्रिपाठी, डीपीआरओ

इन गांवों पर नजर

राजपुर, लोनी, भोजपुर और मुरादनगर ब्लॉक के अटोर, भिक्कनपुर, भोवापुर, इनायतपुर, आरिफपुर, जलालाबाद, भवानीपुर, कनौजा, महमूदाबाद, मोरटी, नंगला फिरोज मोहनपुर, नाहल, निडोरी, नूरपुर, रघुनाथपुर, मटियाला, अमीरपुर बड़ायला, अमराला, अतरौली, अवलपुर, औरंगाबाद दतेडी, बखरवा, खानपुर, शोभापुर, बसंतपुर सैथली समेत जनपद के 80 से ज्यादा गांवों में हाथ धोने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले लोगों पर प्रधान नजर रख रहे हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।