ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRGhaziabad Mayor Election Result 2023 : गाजियाबाद मेयर चुनाव में BJP प्रत्याशी सुनीता दयाल विजयी, साइकिल से आगे रहा हाथी

Ghaziabad Mayor Election Result 2023 : गाजियाबाद मेयर चुनाव में BJP प्रत्याशी सुनीता दयाल विजयी, साइकिल से आगे रहा हाथी

गाजियाबाद का मेयर कौन बनेगा यह साफ हो गया है। विधानसभा की कामायाबी को दोहराते हुए भाजपा निकाय की सत्ता पर भी कब्जा हो गई है। गाजियाबाद मेयर चुनाव में BJP प्रत्याशी सुनीता दयाल विजयी घोषित किया गया है।

Ghaziabad Mayor Election Result 2023 : गाजियाबाद मेयर चुनाव में BJP प्रत्याशी सुनीता दयाल विजयी, साइकिल से आगे रहा हाथी
Sudhir Jhaलाइव हिन्दुस्तान,गाजियाबादSat, 13 May 2023 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

Ghaziabad Mayor Election Result 2023 live: गाजियाबाद का मेयर कौन बनेगा यह अब साफ हो गया है। विधानसभा की कामायाबी को दोहराते हुए भाजपा निकाय की सत्ता पर भी कब्जा हो गई है। गाजियाबाद मेयर चुनाव में BJP प्रत्याशी सुनीता दयाल विजयी घोषित किया गया है।

गाजियाबाद में मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने सुनीता दयाल को उम्मीदवार बनाया था। सपा ने पूनम यादव को मुकाबले में उतारा था तो बसपा ने निसारा खान को प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस ने पुष्पा रावत और आम आदमी पार्टी ने जानकी जगत बिष्ट को मैदान में उतारा था। गाजियाबाद नगर निगम के लिए 41.43 फीसदी वोटिंग हुई थी। नगर निगम के 1264 बूथ पर 2528 ईवीएम लगाई गईं।

यूपी निकाय चुनाव के नतीजे, सभी Live Updates

Live Updates:-

5.10 - गाजियाबाद मेयर चुनाव में BJP प्रत्याशी सुनीता दयाल 2,87,656 वोटों से चुनाव जीतीं। बसपा प्रत्याशी नीसारा खान दूसरे नंबर पर रहीं। महापौर पद के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थीं। सुनीता दयाल को छोड़कर बाकी सभी 11 की जमानत जब्त।

2:15 - लोनी नगर पालिका के 19वें राउंड की मतगणना के बाद रालोद प्रत्याशी रंजीता धामा करीब 18000 वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी नंबर दो पर हैं। 

1:30 - गाजियाबाद नगर निगम में राउंड 13 की काउंटिंग पूरी। भाजपा की मेयर पद प्रत्याशी सुनीता दयाल एक लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। बसपा प्रत्याशी नंबर दो पर हैं।

11:35- गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 4 से गोपाल सिसोदिया 800 वोट से जीते।  वार्ड नंबर 24 से पवन गौतम जीते। 45से डॉक्टर सुनंदा 777 वोट से जीती। यह तीनों प्रत्याशी भाजपा के हैं।

11:22-  गाजियाबाद में मेयर चुनाव के लिए 5वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा अब तक 51,502 वोट से आगे चल रही है। इस राउंड में प्रत्याशियों को मिले वोट-

भाजपा: 14,428
बीएसपी:3,915
सपा : 2,963

11:10- चौथे राउंड में की कितनी के बाद भाजपा कुल 42189 मतों से आगे चल रही है। 
इस राउंड में किसे कितने वोट
भाजपा : 13,321
बीएसपी:3,881
सपा : 2,600 

राउंड तीन के बाद क्या है हाल

भाजपा: 13,157
बीएसपी: 4,247
सपा : 2,816
आगे: भाजपा 32,749 मतों से आगे

10:45- गाजियाबाद में तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा 8930 वोट से आगे है। बसपा सपा से काफी आगे चल रही है।

बीजेपी- 13157
बीएसपी- 4227
सपा-2816
कांग्रेस- 2114
आप-955

10:15- गाजियाबाद में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी को बढ़त हासिल है। दूसरे नंबर पर बसपा और तीसरे पर सपा है।

भाजपा: 15,771
बीएसपी: 3,957
सपा : 3,059
आगे: भाजपा 11,814 मतों से आगे

9:40- शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त हासिल है। बसपा और सपा में कांटे की टक्कर दिख रही है।

9:30- वोटों की गिनती जारी है। काउंटिंग सेंटर के आसपास पर बड़ी संख्या में सभी दलों के समर्थक पहुंच हुए हैं। प्रत्याशी काउंटिंग प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।

8:10- गाजियाबाद में काउंटिंग शुरू हो चुकी है। कुछ ही देर में रुझान सामने आ सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें