ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगाजियाबाद: फौजी पति को वीडियो कॉल कर महिला सिपाही फंदे पर झूली

गाजियाबाद: फौजी पति को वीडियो कॉल कर महिला सिपाही फंदे पर झूली

बुलंदशहर के गांव मानपुर निवासी रोहिणी मालिक (28) वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। चार साल पहले रोहिणी की शादी थाना जारचा गौतमबुद्धनगर के गांव छांयसा निवासी संदीप मलिक

गाजियाबाद: फौजी पति को वीडियो कॉल कर महिला सिपाही फंदे पर झूली
वरिष्ठ संवाददाता,गाजियाबादThu, 19 May 2022 12:43 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र के आरकेपुरम द्वितीय में महिला सिपाही ने बुधवार रात फौजी पति को वीडियो कॉल करके फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला सिपाही गाजियाबाद कचहरी की सुरक्षा में तैनात थी। पति ने जब तक मकान मालिक को भेजा, तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना अगौता बुलंदशहर के गांव मानपुर निवासी रोहिणी मालिक (28) वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। चार साल पहले रोहिणी की शादी थाना जारचा गौतमबुद्धनगर के गांव छांयसा निवासी संदीप मलिक से हुई थी। संदीप मलिक भारतीय सेना में कार्यरत हैं, और जालंधर में तैनात हैं। शादी के बाद रोहिणी ने एक बेटे को जन्म दिया जो वर्तमान में दो वर्ष का है।

पुलिस की व्यस्त नौकरी के चलते रोहिणी ने बेटे को मायके में छोड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजे रोहणी अपने पति संदीप से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और वीडियो कॉल के दौरान ही रोहिणी ने फंदा लगाना शुरू कर दिया।

पत्नी को फंदा लगाते देख संदीप ने मकान मालिक को फोन किया लेकिन मकान मालिक जब तक पहुंचा, तब तक रोहिणी फंदे पर लटक चुकी थी। मकान मालिक की सूचना पर कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देने के बाद महिला सिपाही के शव को फंदे से उतारा।

पुलिस की सूचना पर मायके पक्ष के लोग और गाजियाबाद पहुंच गए। सीओ कविनगर अवनीश कुमार का कहना है कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई की गई है। घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें