ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगाजियाबाद : कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए झगड़े के बाद बढ़ा विवाद, पिता और दो बेटों को मारी गोली

गाजियाबाद : कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए झगड़े के बाद बढ़ा विवाद, पिता और दो बेटों को मारी गोली

कुत्ते के भौंकने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला बढ़ता चला गया। इसके बाद दोनों आरोपी तमंचा लेकर आ गए और सुशील तथा उनके दो बेटों पर गोली चला दी। सुशील को कमर में और बेटों के पेट में गोली लगी है।

गाजियाबाद : कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए झगड़े के बाद बढ़ा विवाद, पिता और दो बेटों को मारी गोली
गाजियाबाद | हिन्दुस्तानTue, 12 Apr 2022 10:04 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोरटा गांव में कुत्ते के भौंकने के विवाद में दो युवकों ने पिता-पुत्रों को गोली मार दी। कमर और पेट में गोली लगने से तीनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहा बरामद कर लिया है। घटना सोमवार रात की है।

विजयनगर निवासी सुशील मोरटा गांव में पशु पालन करते हैं। चार दिन पहले सुशील का सदरपुर गांव निवासी शिवम और सत्यम से कुत्ते के भौंकने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि शिवम और सत्यम के कुत्ते सुशील को देखकर भौंक रहे थे, जिसका सुशील ने विरोध किया था। उस दौरान तो लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन सोमवार रात को फिर से इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

कहासुनी के बाद मामला बढ़ता चला गया। देखते ही देखते शिवम और सत्यम तमंचा लेकर आ गए और सुशील तथा उनके बेटों तरुण व अरुण पर गोली चला दी। सुशील को कमर में और तरुण व अरुण के पेट में गोली लगी है।

मधुबन बापूधाम थाना एसएचओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुशील की पत्नी कुंतेश ने सत्यम और शिवम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें