ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगुरुग्राम: गैंगस्टर अशोक राठी को घर में घुसकर गोलियों से भूना, इलाज के दौरान मौत

गुरुग्राम: गैंगस्टर अशोक राठी को घर में घुसकर गोलियों से भूना, इलाज के दौरान मौत

गैंगस्टर अशोक राठी की शनिवार दोपहर को गुरुग्राम के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए...

गुरुग्राम: गैंगस्टर अशोक राठी को घर में घुसकर गोलियों से भूना, इलाज के दौरान मौत
गुरुग्राम। हिन्दुस्तान टीम Sat, 16 Nov 2019 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

गैंगस्टर अशोक राठी की शनिवार दोपहर को गुरुग्राम के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए गैंगस्टर अशोक राठी की मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर बाद 3 बजकर 10 मिनट पर मौत हो गई।अशोक राठी को शनिवार सुबह हमलावरों ने तीन गोलियां मारी थीं। दो गोली उसके सीने पर तथा एक गोली कमर पर लगी थी। भोंडसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप

कुमार ने बताया कि अशोक राठी को सुबह करीब आठ बजे गोली मारी गई थी। घायल अवस्था में उसे तुरंत गुरूग्राम के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे मेदांता अस्पताल में रैफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि जिस समय अशोक राठी को गोली मारी गई थी। उस समय अशोक परिजनों के बीच में ही था। गोली मारने के बाद हमलावर आराम से घर से बाहर चले गए।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें