कश्मीरी कहवा से केरल लाल चावल, G20 के मेहमानों के डिनर में क्या-क्या; देखें मेन्यू

लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शनिवार को आयोजित इस डिनर के खास मेन्यू की लिस्ट तैयार की गई है। इसमें चांदनी चौक के स्वाद से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों के लजीज पकवानों तक सभी को खासा अहमियत दी गई है।

g20 dinner menu celebrates millets diversity here taste connects bharat

G20 Summit Gala Dinner Menu: जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से विदेशी मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया है। शनिवार को आयोजित इस डिनर के खास मेन्यू की लिस्ट तैयार की गई है। इसमें चांदनी चौक के स्वाद से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों के लजीज पकवानों तक सभी को खासा अहमियत दी गई है। इस डिनर में शुद्ध शाकाहारी व्यंजन शामिल किए गए हैं, जिनका लुत्फ जी20 देशों के नेताओं के अलावा बैठक में शामिल हुए वैश्विक संगठनों के प्रमुख भी लेंगे।  भारत मंडपम के लेवल 3 पर इस डिनर का आय़ोजन किया जा रहा है। आइए जान लेते हैं कि जी20 के गाला डिनर के मेन्यू में क्या-क्या शामिल किया गया है?

स्टार्टर- 
दही के गोले और भारतीय मसालेदार चटनी से सजे कंगनी श्रीअन्न (मिलेट) लीफ क्रिस्प (दूध, गेहूं और मेवा युक्त) मेन कोर्स वनवर्णम 'मिट्टी के गुण' ग्लेजड कॉरेस्ट मशरूम, कुटकी श्रीअन्न (मिलेट) क्रिस्प और करी पत्ते के साथ तैयार केरल काल चावल के साथ परोसे गए कटहल गैलेट (दूध और गेहूं युक्त)

मेन कोर्स
इसके बाद मेनकोर्स शुरू होगा। मेनकोर्स में वनवर्णम ‘मिट्टी के गुण’ ग्लेजड कॉरेस्ट मशरूम, कुटकी श्रीअन्न, क्रिस्प-करी पत्ते के साथ तैयार केरल लाल चावल, कटहल गैलेट’ शामिल है। 

बाकरखानी
मीठी रोटी, जिसमें इलायची का स्वाद है। 

भारतीय ब्रेड
मुंबई की पाव कलौंजी के स्वाद वाली मुलायम बन. ये दूध और गेहूं से बना है। 

मिठाई
मिठाई में ‘सांवा का हलवा, जिसे मधुरिमा ‘स्वर्ण कलश’ कहते हैं।इ समें इलायची की खुशबू अंजीर-आडू मुरब्बा और दूध और श्रीअन्न, गेहूं और मेवा से युक्त अंबेमोहर राइस क्रिस्प्स भी मिठाई में है। 

पेय पदार्थ
इसके साथ ही पेय पदार्थ में कश्मीरी कहवा शामिल है. फिल्टर कॉफी है। दार्जिलिंग चाय पान के स्वाद वाली चॉकलेट लीव्स भी हैं। 

2500 के स्टाफ ने तैयार किया है खाना
ये पूरा खाना 2500 लोगों के फाइव स्टार होटल के स्टाफ ने तैयार किया है। ये खाना 180 लोगों ने बनाया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम में जी20 नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित भव्य रात्रिभोज में उनका स्वागत किया। रात्रिभोज शुरू होने से पहले उन्होंने एक मंच पर अतिथियों का स्वागत किया, जिसकी पृष्ठभूमि में बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नवाशेष और भारत की अध्यक्षता में जी20 की थीम- 'वसुधैव कुटुम्बकम्- एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य' को दर्शाया गया। राष्ट्रपति मुर्मू भारत मंडपम में जी20 नेताओं, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए औपचारिक रात्रिभोज की मेजबानी कर रही हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस, भारतीय पारंपरिक पोशाक सलवार कुर्ता पहने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और उनकी पत्नी रितु बंगा तथा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल रहे। जी20 शिखर सम्मेलन शनिवार को भारत मंडपम में शुरू हुआ और यह रविवार को संपन्न होगा।

Swati Kumari

लेखक के बारे में

Swati Kumari
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsकश्मीरी कहवा से केरल लाल चावल, G20 के मेहमानों के डिनर में क्या-क्या?