फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा, JNU की दीवारों पर विवादित स्लोगन; PM नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Jawaharlal Nehru University : विश्वविद्लाय की दीवारों पर 'कश्मीर को आजाद करो' जैसे नारे लिए गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेएनयू की दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ भी आपत

फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा, JNU की दीवारों पर विवादित स्लोगन; PM नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी

Jawaharlal Nehru University : दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी (JNU) एक बार फिर चर्चा में है। अब जेएनयू की दीवारों पर विवादित नारे लिखे गए हैंं। बताया जा रहा है कि विश्वविद्लाय की दीवारों पर 'फ्री कश्मीर' और 'भगवा जलेगा' जैसे नारे लिखे गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेएनयू की दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। 

देश के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की दीवारों पर यह नफऱत भरी बातें किसने लिखी हैं, अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। लेकिन इन सब के बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह स्लोगन लाल औऱ नीले रंग से लिखे गए हैं। कई जगहों पर फर्श पर भी नीले पेंट से विवादित बातें लिखी गई हैं। जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंगवेज की दीवारों पर यह बातें लिखी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन दीवारं और फर्श पर फ्री कश्मीर, आईओके (भारत अधिकृत कश्मीर), भगवा जलेगा, मोदी तेरी कब्र खुदेगी जैसी बेहद ही आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

आपको बता दें कि जेएनयू कई बार विवादों में आ चुका है। करीब एक साल पहले विश्वविद्लाय के इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर ब्राह्मण और बनिया को लेकर विवादित बातें लिखी गई थीं। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था। विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों के नेम प्लेट पर कालिख भी पोती गई थी। इससे पहले जेएनयू में कथित तौर से देश-विरोधी नारे भी लगे थे। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।