गुरुग्राम : फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पर लाइक और कमेंट की चाह में 4 दोस्तों को मिली दर्दनाक मौत

Praveen Sharma गुरुग्राम | हिन्दुस्तान ,
Follow us on Google News
share

फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर वीडियो रील डालकर लोगों के लाइक और कमेंट हासिल करने की चाह चार दोस्तों को मौत के मुंह तक खींच ले गई। घर से दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर निकले चार किशोरों की मंगलवार शाम को...

गुरुग्राम : फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पर लाइक और कमेंट की चाह में 4 दोस्तों को मिली दर्दनाक मौत

फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर वीडियो रील डालकर लोगों के लाइक और कमेंट हासिल करने की चाह चार दोस्तों को मौत के मुंह तक खींच ले गई। घर से दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर निकले चार किशोरों की मंगलवार शाम को ट्रेन हादसे में मौत हो गई।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार, चारों युवक बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन के पास लाइन पर मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। ये बात घटना के बाद आसपास मौजूद चश्मदीदों ने जीआरपी अधिकारियों को बताई।

चश्मदीदों ने बताया कि चारों युवक रेलवे लाइन पर काफी देर से मौजूद थे और आपस में एक दूसरे की फोटो खींच रहे थे और वीडियो बना रहे थे। ट्रेन आने के बाद भी युवक ट्रैक से नहीं हटे और मौत हो गई।

बच्चे घर नहीं पहुंचे तो समीर के पिता ने टीवी पर घटना की खबर देखने के बाद जीआरपी थाना पुलिस से संपर्क किया और फिर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पड़े शवों में से अपने बेटे की पहचान की। बेटे के शव को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे चारों दोस्त

जीआरपी थाना पुलिस ने दो मृतकों की पहचान कर ली है। इनकी पहचान देवीलाल कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय समीर और 16 वर्षीय अनस के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं। घर से वो शाम को आपस में घूमने की बात कहकर निकले थे। हालांकि, उन्होंने परिजनों को ये नहीं बताया था कि वो कहां जा रहे हैं। शहर में सूचना आग की तरह फैल गई। दोनों दोस्त देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो तलाश शुरू हुई।

फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे फोन

जीआरपी पुलिस टीम को घटनास्थल के पास से मोबाइल फोन टूटी हालत में मिले हैं। पुलिस ने इनको कब्जे में ले लिया है। चूंकि फोन चालू हालत में नहीं हैं, ऐसे में जीआरपी इन फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। इसके जरिये ये पता किया जाएगा कि युवकों के फोन में घटना से पहले की कोई फोटो या वीडियो है या नहीं।

वहीं, जीआरपी थाना प्रभारी रामफल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। दो शवों की शिनाख्त कर ली गई है। ये एक ही मोहल्ले के रहने वाले दोस्त थे। अन्य शवों की पहचान के लिए कुछ लोग मोर्चरी पहुंचे हैं। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।