यूनिटेक के चंद्रा बंधुओं को कड़ी सुरक्षा में तिहाड़ से मुंबई की जेलों में शिफ्ट किया गया
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूनिटेक (Unitech) के पूर्व प्रोमोटर्स संजय चंद्रा और अजय चंद्रा को दिल्ली की तिहाड़ जेल से मुंबई की ऑर्थर रोड जेल और तलोजा केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। तिहाड़...

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूनिटेक (Unitech) के पूर्व प्रोमोटर्स संजय चंद्रा और अजय चंद्रा को दिल्ली की तिहाड़ जेल से मुंबई की ऑर्थर रोड जेल और तलोजा केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। तिहाड़ जेल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
महानिदेशक (कारागार) संदीप गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि चंद्रा बंधुओं को शनिवार को मुंबई की जेलों में शिफ्ट किया गया। गोयल ने कहा कि संजय और अजय चंद्रा दोनों को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शनिवार सुबह ट्रेन से मुंबई ले जाया गया। वे मुंबई पहुंच गए और रविवार तड़के उन्हें वहां की जेलों में भेज दिया गया।
Former Unitech promoters Sanjay Chandra and Ajay Chandra have been shifted from Delhi's Tihar Jail to Arthur Road Jail and Taloja Central Jail in Mumbai as per a court order: Director-General, Tihar Jail
जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और जस्टिस एम.आर. शाह की बेंच ने कहा था कि संजय और अजय के आचरण तथा जेल अधिकारियों की मिलीभगत के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पेश दो रिपोर्ट में आदेशों के उल्लंघन तथा कोर्ट के क्षेत्राधिकार को कमतर करने संबंधी ''गंभीर एवं व्यथित करने वाले मुद्दे उठाए गए हैं।
बेंच ने अपने आदेश में कहा कि इन परिस्थितियों में हम दोनों आरोपियों-अजय चंद्रा और संजय चंद्रा को तिहाड़ जेल से ऑर्थर रोड जेल, मुंबई और तलोजा केंद्रीय जेल, मुंबई शिफ्ट करने का निर्देश देते हैं।
कोर्ट ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से कहा कि वह चंद्रा बंधुओं से मिलीभगत के मामले में तिहाड़ जेल के अधिकारियों के आचरण की व्यक्तिगत रूप से तत्काल जांच शुरू करें और चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
लेखक के बारे में
Praveen Sharmaप्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।
प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।
वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।
प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।
और पढ़ें

