ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में बाढ़ का खतरा टला, यमुना भी खतरे के निशान से नीचे आई

दिल्ली में बाढ़ का खतरा टला, यमुना भी खतरे के निशान से नीचे आई

यमुना नदी के जल स्तर में दो दिनों तक बढ़ोतरी के बाद गिरावट शुरू हो गई है और यह खतरे के निशान से नीचे आ गई है। यमुना नदी अब खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे बह रही है। एक अधिकारी ने...

दिल्ली में बाढ़ का खतरा टला, यमुना भी खतरे के निशान से नीचे आई
नई दिल्ली | एजेंसीThu, 22 Aug 2019 02:37 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुना नदी के जल स्तर में दो दिनों तक बढ़ोतरी के बाद गिरावट शुरू हो गई है और यह खतरे के निशान से नीचे आ गई है। यमुना नदी अब खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे बह रही है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बाढ़ विभाग नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया, कि सुबह 10 बजे रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 206.60 मीटर था। इसके आगे और कम होने की संभावना है।

बुधवार को सुबह यमुना का जलस्तर 206.60 मीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और करीब सात घंटे तक ऐसा ही रहा। दोपहर से नदी का जलस्तर कम होने लगा और शाम छह बजे 206.44 मीटर पर आ गया। सोमवार को यह खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया था। 

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में रह रहे करीब 23,000 प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इनमें से 18,000 से अधिक लोगों को दिल्ली सरकार की एजेंसियों द्वारा बनाए गए 2700 से अधिक राहत शिविरों में रखा गया है। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए कुल 35 नौकाओं को तैनात किया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें