ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए विकसित होंगे 5 मिनी फॉरेस्ट, उत्तरी निगम ने तैयार की योजना

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए विकसित होंगे 5 मिनी फॉरेस्ट, उत्तरी निगम ने तैयार की योजना

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पांच मिनी फॉरेस्ट विकसित करने की योजना बनाई है। इनमें से चार मिनी फॉरेस्ट बाहरी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में होंगे तो वहीं एक फॉरेस्ट...

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए विकसित होंगे 5 मिनी फॉरेस्ट, उत्तरी निगम ने तैयार की योजना
नई दिल्ली। दिनेश वत्सTue, 08 Dec 2020 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पांच मिनी फॉरेस्ट विकसित करने की योजना बनाई है। इनमें से चार मिनी फॉरेस्ट बाहरी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में होंगे तो वहीं एक फॉरेस्ट आजादपुर मंडी क्षेत्र में होगा। उद्यान विभाग का कहना है कि यह मिनी फॉरेस्ट करीब एक से दो एकड़ भूमि पर विकसित किए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने को लेकर तीनों निगमों में अपने-अपने स्तर पर लगातार प्रयास और योजनाएं तैयार की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में उत्तरी निगम अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले छह जोनों में प्रदूषण को खत्म करने के लिए वर्ष 2021 में पांच नए मिनी फॉरेस्ट विकसित करने की योजना पर काम करेगा।

उत्तरी निगम की अतिरिक्त निगमायुक्त स्वाति शर्मा ने बताया कि बाहरी दिल्ली के जिन इलाकों में मिनी फॉरेस्ट विकसित किए जाएंगे उनमें- रोहिणी सेक्टर-24 पॉकेट आठ ए, रोहिणी का सेक्टर-25 पॉकेट दो शामिल हैं। इसके अलावा प्रशांत विहार जी ब्लॉक, सुल्तानपुरी पार्क बी चार के समीप और आजादपुर मंडी सी ब्लॉक में यह मिनी फॉरेस्ट विकसित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि उत्तरी निगम अपने हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने और प्रदूषण को कम करने के लिए अब तक तीन मिनी फॉरेस्ट विकसित कर चुका है। इनमें से दो मिनी फॉरेस्ट करोलबाग क्षेत्र में हैं, जबकि एक केशवपुरम इलाके में हैं। इनका क्षेत्रफल करीब चार एकड़ है और इनमें लगभग 2300 पेड़ लगाए गए हैं। बताया गया कि पांच मिनी फॉरेस्ट के लिए भी भूमि चिन्हित कर ली गई है और नव वर्ष में इनको विकसित करने का कार्य उद्यान विभाग शुरू कर देगा।

गौरलतब है कि पूर्वी निगम भी प्रदूषण को कम करने की दिशा में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर जापान की तकनीक मियावाकी से डेंस फॉरेस्ट (घना जंगल) विकसित कर रहा है यहां खुदाई कर मिट्टी को वृक्षों के अनुकूल बनाकर पौधे लगाए जा चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें