ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगौतम बुद्ध नगर में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचने पर पांच लोग गिरफ्तार

गौतम बुद्ध नगर में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचने पर पांच लोग गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में कथित रूप से पटाखे बेचने के लिए शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा,...

गौतम बुद्ध नगर में प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचने पर पांच लोग गिरफ्तार
एजेंसी, नोएडा Sun, 15 Nov 2020 06:35 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) में कथित रूप से पटाखे बेचने के लिए शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के उन शहरों में शामिल हैं, जहां राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा रखी है।

पुलिस ने कहा कि नॉलेज पार्क इलाके से पटाखों के 39 कार्टन जब्त किए गए जिनकी अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपए है। यहां दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान विजय सैनी और काशिफ के रूप में हुई है। दोनों बुलंदशहर जिले के निवासी हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि एक आरोपी को सूरजपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। उसकी पहचान सतेन्द्र चंद के रूप में हुई है। उसके पास से पटाखों से पूरी तरह भरे दो कार्टन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 55,000 रुपए है। अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा एक आरोपी साजिद सैफी को फेस-2 थाना इलाके से जबकि अखिलेश पाल नामक आरोपी को नोएडा सेक्टर 22 से गिरफ्तार किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें