ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRपत्नी और बच्चों से हर्ष फायरिंग कराना व्यापारी को पड़ा महंगा, केस दर्ज, लाइसेंस भी होगा रद्द

पत्नी और बच्चों से हर्ष फायरिंग कराना व्यापारी को पड़ा महंगा, केस दर्ज, लाइसेंस भी होगा रद्द

नोएडा पुलिस ने दीपावली के दिन अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी बेटे और बेटी से गोली चलवाने वाले व्यापारी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस व्यापारी के शस्त्र लाइसेंस को...

पत्नी और बच्चों से हर्ष फायरिंग कराना व्यापारी को पड़ा महंगा, केस दर्ज, लाइसेंस भी होगा रद्द
नोएडा। हिन्दुस्तान टीमTue, 13 Nov 2018 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा पुलिस ने दीपावली के दिन अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी बेटे और बेटी से गोली चलवाने वाले व्यापारी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस व्यापारी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की रिपोर्ट भेज रही है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हरौला गांव में रहने वाले व्यापारी मनोज जैन दीपावली के दिन अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सरेआम गोली चलाते दिख रहे हैं।  उन्होंने बताया कि वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि जैन अपनी पत्नी और बेटी व बेटे से भी फायर करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कृत्य कानून का उल्लंघन है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जब जांच की गई तो यह बात सत्य पाई गई। इस मामले में मनोज जैन के खिलाफ 30 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही शस्त्र लाइसेंस नियमों का उल्लंघन करने की वजह से जैन का शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

हर्ष फायरिंग से हादसे के लिए आयोजक भी होगा जिम्मेदार : दिल्ली हाईकोर्ट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें