ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRभाजपा नेत्री का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाला, आरोपी खुद को बताता है केजरीवाल का पीए

भाजपा नेत्री का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाला, आरोपी खुद को बताता है केजरीवाल का पीए

भाजपा की एक महिला नेता ने एक व्यक्ति पर उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने और एसिड अटैक की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि...

भाजपा नेत्री का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाला, आरोपी खुद को बताता है केजरीवाल का पीए
ट्रांस हिंडन | प्रमुख संवाददाता Mon, 20 May 2019 06:26 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की एक महिला नेता ने एक व्यक्ति पर उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने और एसिड अटैक की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उनकी कार और लैपटॉप भी हथिया लिया है। लैपटॉप से उनकी तस्वीरें निकालकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी हैं। 

गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन की रहने वाली भाजपा नेत्री ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि पृथ्वीराज सिंह नाम के शख्स को वह कुछ वर्ष से जानती हैं। हालांकि अब उनकी बात नहीं होती, लेकिन पूर्व में आरोपी उनकी कार और लैपटॉप हथिया चुका है। वह महिला को लगातार फोन पर धमकी देता है। उनकी फोटो भी लैपटॉप से निकालकर सोशल मीडिया पर डाल दीं। 

महिला का कहना है कि आरोपी व्यक्ति खुद को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पीए होने का दावा करता है। आरोपी ने महिला से 20 लाख रुपये से ज्यादा ले रखा, जो वापस नहीं कर रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें